हरियाणा में बोले पीएम मोदी- लाल किले से टॉयलेट की बात करने पर मेरा मजाक उड़ाया गया
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अपने विरोधियों पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग भ्रष्ट हैं। उन्हें उनसे सबसे ज्यादा समस्या है। पीएम मोदी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कई विकास योजनाओं का उद्धघाटन करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने संबोधन में ये बातें कहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रैली में महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा, 'हर ईमानदार को इस चौकीदार पर विश्वास है,। लेकिन जो भ्रष्ट हैं उसको मोदी से कष्ट है। महामिलावट के ये सारे चेहरे जांच सीबीआई और कोर्ट को धमकाने में जुटे हैं।
उन्होंने खुद को चौकीदार कहते हुए कहा है कि जो बिचोलिए गरीबों के अधिकारों की लूट करते थे उन्हें हमने सिस्टम से बाहर कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस का नाम लेते हुए बिना उस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि इतिहास साल 1747 से ही शुरू हुआ है और एक परिवार के लिए है। वो खुद को देश की जड़ों से काटने और इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने देश भर में टॉयलेट(शौचालय) बनाने के अपने अभियान के बारे में कहा कि इन लोगों ने लाल किले की प्राचीर से इसकी बात करने पर मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि जो लोग पहले सत्ता में थे उन्होंने मेरा मजाक उड़ाया, उन्होंने मुझे अलग-अलग नाम दिए। पूछा कि लाल किले की प्राचीर से शौचालय के बारे में बात करने वाला मैं किस तरह का पीएम हूं। लेकिन ये वही लोग थे जो देश की महिलाओं के दर्द को नहीं समझते थे। मैंने उनका दर्द महसूस किया और इसे समझा और इसके बारे में कुछ करने का फैसला किया।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि पहले बेटियां इसलिए स्कूल छोड़ देती थीं, क्योंकि वहां टॉयलेट की व्यवस्था नहीं होती थी। करोड़ों बहनों की पीड़ा ने मुझे झकझोर दिया। इस वजह से मैंने लाल किले से देश की बहन बेटियों को इस अपमान से मुक्ति देने का संकल्प लिया।












Click it and Unblock the Notifications