मोदी बोले, कांग्रेस के लिए पार्टी सर्वोच्च है, हमारे लिए देश का हित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी सांसदों की बैठक में उन्हें डिजिटल इकोनॉमी को अपनाने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने नोटबंदी पर विपक्ष के विरोध की आलोचना की है।

नई दिल्ली। नोटबंदी पर जारी हंगामे की वजह से संसद का शीतकालीन सत्र सुचारु ढंग से नहीं चल सका। एक भी दिन संसद की कार्रवाई नहीं चल सकी। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष के रवैये पर सवाल खड़े करते हुए निशाना साधा है।

modi

बीजेपी सांसदों की बैठक में पीएम मोदी ने साधा विपक्ष पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में सांसदों से डिजिटल इकोनॉमी को अपनाने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने नोटबंदी पर विपक्ष के विरोध की आलोचना की है।

पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि एक समय था जब विपक्ष ने एकजुट होकर 2जी, कोलगेट जैसे घोटालों का विरोध किया था, लेकिन अब विपक्ष कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए सरकार के अहम कदम का विरोध कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के लिए उनकी पार्टी देश से ऊपर है लेकिन बीजेपी के लिए देश का हित सर्वोच्च है। बीजेपी सांसदों के साथ पीएम मोदी की ये बैठक शीतकालीन सत्र के आखिर दिन होने सदन की कार्रवाई से पहले हुई।

मोदी बोले, कांग्रेस के लिए पार्टी पहले

नोटबंदी के मुद्दे पर सरकार को घेरने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर प्रधानमंत्री मोदी ने निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि वो कालेधन और भ्रष्टाचार की कड़े शब्दों में आलोचना तो करते हैं लेकिन अपने 10 साल के कार्यकाल के बारे में कुछ भी नहीं बोलते हैं।

संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में हुई चर्चा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैंचू कमेटी का जिक्र किया। जिन्होंने 70 के दशक में नोटबंदी की सिफारिश की थी। उस समय इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी। उस समय वामपंथी नेता ज्योतिर्मय बसु ने इसके तुरंत कार्यान्वयन की मांग की थी।

अनंत कुमार ने बताया कि वैंचू कमेटी ने कहा था नोटबंदी के फैसले इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा। अब करीब 45 साल बाद जब हमने नोटबंदी को लागू कर दिया तो कांग्रेस इस फैसले का विरोध कर रही है। लेफ्ट पार्टियां भी कांग्रेस के साथ इसमें शामिल हो गई हैं।

पीएम मोदी ने किया वैंचू कमेटी का जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे लिए देश का हित पार्टी के हित से ऊपर है। कांग्रेस के लिए देश के हित से ऊपर पार्टी का हित है।

बांग्लादेश की आजादी के वर्षगांठ पर अवसर पर पीएम मोदी ने विपक्ष की आलोचना जमकर आलोचना की। उन्होंने सेना की सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर विपक्ष की ओर से की गई बयानबाजी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 1971-72 में विपक्ष ने सरकार कोई सबूत नहीं मांगे थे जैसे आज विपक्ष की ओर से मांगा जा रहा है।

बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र में नोटबंदी का मुद्दा जमकर उठाया गया। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा और इस हंगामे की वजह से सदन की कार्रवाई एक भी दिन नहीं चल सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+