मोदी ने कहा, बैंकों से पैसा लेकर भागने वालों से पैसा वापस लेकर आऊंगा
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रंगापाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि असम में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ताकतवर आंधी चल रही है। इस रैली में पहली बार मोदी ने किंगफिशर के मालिक विजय माल्या को लेकर बोला। उन्होंने विजय माल्या का नाम लिए बिना ही कहा कि जो बैंक का पैसा लेकर भाग गए हैं, मैं उनसे पैसा लाऊंगा।

मोदी ने कहा कि जो लोग बैंकों का पैसा लेकर भागे हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। क्योंकि वो बैंक का पैसा नहीं, हिन्दुस्तान का पैसा लेकर भागे हैं। मोदी ने कहा कि मैं किसी को पैसा नहीं खाने दूंगा। पैसा बैंकों का नहीं बल्कि गरीबों का है। मोदी ने कहा कि मैनें अमीरों के स्क्रू टाईट कर दिए हैं, पैसे खाने वाले भाग रहे हैं।
मोदी ने कहा कि वो पाई-पाई वसूल कर रहेंगे। मोदी ने उन बैकों पर भी हमला बोला जिन्होंने गलत तरीके से इतना-इतना लोन बांटा। आपको बता दें कि असम में 4 और 11 अप्रैल को चुनाव होने हैं और मतगणना 19 अप्रैल को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications