प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट की बोली 2 करोड़ के पार पहुंची
सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विवादित सूट की बोली ने 2 करोड़ रूपए का आंकड़ा पार कर लिया है। सूरत के व्यापारी मुकेश पटेल ने मोदी के सूट की बोली 2,00,92,000 रुपए लगायी है। सूट की नीलामी का आज आखिरी दिन है।

इससे पहले आज मोदी के सूट की बोली लवजी भाई और जयंतीभाई ने 1.81 करोड़ रुपए लगायी थी। दो दिन पहले शुरु हुई मोदी के सूट की बोली 25 लाख रुपए से शुरु होकर आज दो करोड़ रुपए के भी आंकड़े को पार कर गयी है। हालांकि आज बोली का आखिरी दिन है लेकिन माना जा रहा है कि सूट की बोली अभी और बढ़ सकती है।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के दौरान पीएम मोदी ने इस सूट को पहना था जिसपर उनका नाम लिखा हुआ था। ऐसा बताया जा रहा था कि सूट की कीमत दस लाख रुपए के करीब थी। हालांकि इस बात की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी थी।












Click it and Unblock the Notifications