मोदी ने राजीव गांधी को बताया नंबर 1 भ्रष्टाचारी तो भड़के राज ठाकरे, कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक भाषण में दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी को नंबर 1 भ्रष्टाचारी बता दिया था। पीएम का ये बयान काफी चर्चाओं में आया था। उन्होंने एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि 'राजीव गांधी को उनके दरबारियों ने मिस्टर क्लीन बताया लेकिन उनका अंत भ्रष्टाचारी नंबर 1 के रूप में हुआ।' इसपर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने पीएम के बयान की निंदा की है।

ठाकरे बोले- राष्ट्र पीएम को बिल्कुल माफ नहीं करेगा
राजीव गांधी को लेकर पीएम मोदी के बयान से राज ठाकरे भड़क गए। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा कि- ‘नफरत, अंतहीन झूठ और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा लांघने में रत्तीभर अफसोस नहीं तीन ऐसी बातें हैं जो नरेंद्र मोदी की पहचान बन गयी हैं। यह दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ उनके नवीनतम बयानों से और तेज हुआ है। राष्ट्र उन्हें बिल्कुल माफ नहीं करेगा।'

मोदी- बीजेपी को लगातार निशाना बना रहे ठाकरे
ठाकरे पहले से भी लोकसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में अपनी रैलियों में पीएम मोदी, बीजेपी और अमित शाह को लगातार निशाना बना रहे हैं। वे बीजपी नीत केंद्र सरकार की नीतियों और फैसलों की बार बार निंदा कर रहे हैं।

7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी
2019 के लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। पांचवें चरण में जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें यूपी की सबसे ज्यादा 14 लोकसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा पांचवें चरण में राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश की 7, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की 4 और जम्मू-कश्मीर की 2 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग ने पांचवें चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए है।
यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications