30 जून से पीएम मोदी फिर करेंगे 'मन की बात', इसलिए बंद हुआ था प्रसारण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह 30 जून से एक बार फिर अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के साथ वापस लौटेंगे। बता दें कि 24 फरवरी को लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से पीएम मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम को बंद कर दिया था। गौरतलब है कि चुनाव संपन्न होने के बाद बीजेपी के नेतृत्व वाली राजग भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई और नरेंद्र मोदी ने 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

pm modis mann ki baat will start again from 30 june

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले कार्यकाल में कुल 53 बार मन की बात कार्यक्रम के जरिए जनता को संबोधित किया। वहीं चुनाव की घोषणा के बाद कार्यक्रम को बंद करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि एक स्वस्थ गणतंत्र के लिए ये जरूरी है। अपनी वापसी का भरोसा जताते हुए मोदी ने कहा था कि वह मई के अंतिम रविवार को अपने कार्यक्रम के साथ लौटेंगे।

बता दें कि मन की बात कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के लिए कभी घोषणाएं करतें है तो कभी फोन के जरिए जनता के सवालों के जवाब देते हैं। ये कार्यक्रम अब तक हमेशा महीने के आखिरी रविवार को होता रहा है। ये कार्यक्रम हमेशा से काफी लोकप्रिय रहा है।

यह भी पढ़ें- मन की बात: पीएम मोदी 30 जून को दूसरे कार्यकाल में पहली बार देशवासियों को करेंगे संबोधित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+