मन की बात: पीएम मोदी 30 जून को दूसरे कार्यकाल में पहली बार देशवासियों को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में 30 जून को हर महीने होने वाले अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात की शुरूआत करेंगे। पीएम मोदी ने लोगों से इसके लिए इनपुट मांगे हैं। उन्होंने लोगों से उनके कार्यक्रम के लिए अभिनव सुझाव मांगे हैं। उन्होंने लोगों ने सीधे उनसे अपने सुझान शेयर करने को कहा है। पीएम मोदी के दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद ये उनका पहला मन की बात कार्यक्रम होगा।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि '30 जून को सुबह 11 बजे हम एक बार फिर से मिलेंगे। रेडियो को धन्यवाद, 130 करोड़ भारतीयों की भावनाएं और सामूहिक सामर्थ्य को साझा करेंगे। मुझे भरोसा है कि आप लोगों के पास बहुत कुछ साझा करने के लिए भी होगा।
नमो एप पर भेजें सुझाव
पीएम मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि इस महीने मन की बात में सुझाव देने के लिए 1800-11-7800 पर अपना मेसेज रेकॉर्ड करें। आप मुझे माई गोव ओपन फोरम पर भी लिख सकते हैं। एक शानदार बातचीत के लिए देख रहा हूं। पीएम मोदी का आखिरी मन की बात कार्यक्रम 24 फरवरी को प्रसारित हुआ था। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2019 की वजह से उनके मन की बात में रोक लगी थी।

24 फरवरी को हुई थी आखिरी मन की बात
पीएम मोदी ने 24 फरवरी को हुई अपने पहले कार्यकाल की आखिरी मन की बात में कहा था कि वो लोकसभा चुनाव में व्यस्त होंगे लेकिन जल्द ही दोबारा ये कार्यक्रम शुरू होगा। मोरे पास मार्च, अप्रैल और मई इन तीन महीनों के लिए जो विचार और भावनाएं हैं, मैं चुनावों के बाद फिर से विश्वास के साथ संबोधित करूंगा। । आपके आशीर्वाद की ताकत के साथ एक बार फिर मन की बात के माध्यम से हमारे पत्राचार की श्रृंखला फिर से शुरू होगी। मैं मन की बात वर्षों-वर्षों तक करता रहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications