पीएम मोदी के मन की बात से रेडियो के आये अच्छे दिन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो के माध्यम से अपनी बात को लोगों तक पहुंचान के रास्ता चुना है। पीएम मोदी की रेडियो पर मन की बात से रेडियो के अच्छे दिन भी आ गये हैं। रेडियो पर आने वाले एड की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

प्रधानमंत्री कल रेडियो पर मन की बात के जरिए छात्रों से बोर्ड एग्जाम के बारे में बात करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान रेडियो पर प्रचार के लिए अभी से 25 लाख रुपए जमा किये जा चुके हैं। रेडियो के अधिकारियों का कहना है कि हमने पीएम के कार्यक्रम का प्रचार करने का फैसला लिया और इसपर आम सहमति बन गयी।
पीएम मोदी हर माह रेडियो पर मन की बात करते हैं। इसी को ध्यान मे रखते हुए रेडियों ने इस कार्यक्रम के दौरान प्रचार के लिए पैसे जमा करने का फैसला लिया। जिसका रेडियो को जबरदस्त फायदा होता दिख रहा है।
भारत पाक मैच से भी ज्यादा हिट है मन की बात
ध्यान देने वाली बात यह है कि मोदी के इस कार्यक्रम के दौरान प्रचार के दाम सबसे अधिक है। यही नहीं इस कार्यक्रम के दौरान प्रचार के रेट भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान आने वाले प्रचार से भी महंगे हैं। भारत पाक मैच के दौरान प्रचार की कीमत तकरीबन 10 से 15 हजार होती है। जबकि मोदी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रचार की कीमत 2 लाख रुपए है।
500 से 25 लाख पहुंची एड की कीमत
गौरतलब है कि रेडियों पर साधारण कार्यक्रम के दौरान प्रचार देने की कीमत महज 500 रुपए से लेकर 1500 रुपए होती है जिसकी अवधि 10 सेकंड होती है। पीएम मोदी के कार्यक्रम को 240 रेडियों स्टेशन पर सुनाया जाता है। पीएम मोदी के कल के मन की बात कार्यक्रम के लिए 105 सेकंड की अवधि के लिए रेडियो को 25 लााख रुपए प्राप्त हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications