मोदी जैसा पीएम दुनिया में नहीं, उनके एक भाई ऑटो चलाते हैं दूसरे दुकान: बिप्लब देब
Recommended Video

नई दिल्ली। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। बिप्लब देब का ताजा बयान पीएम मोदी को लेकर आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी के एक भाई ऑटो चलाते हैं जबकि दूसरे भाई किराने की दुकान चलाते हैं। बिप्लब देब ने कहा कि वे भी एक गरीब परिवार से आते हैं। उन्होंने त्रिपुरा को अगले तीन सालों में एक 'मॉडल राज्य' बनाने का वादा किया।

बिप्लब देब ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के भाइयों में एक ऑटो-रिक्शा चलाते हैं जबकि दूसरे भाई की किराने की दुकान है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी की एक बुढ़ी मां है, लेकिन वे उनको पीएम हाउस में अपने साथ नहीं रखते हैं। उनके एक भाई अभी भी एक ऑटो चलाते हैं।
ये भी पढ़ें: इमरान खान चपरासी है, पाकिस्तान को ISI, सेना और आतंकी चलाते हैं- सुब्रमण्यम स्वामी
अगरतला में एक कार्यक्रम में बोलते हुए देब ने कहा , 'वे चार साल से देश के प्रधानमंत्री हैं और इससे पहले वे 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे, लेकिन फिर भी उनके भाइयों में से एक की किराने की दुकान है जबकि दूसरे भाई एक ऑटो चलाते हैं। उनकी मां अभी भी 10*12 के घर में रहती हैं।' नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए बिप्लब देव ने कहा कि क्या इस तरह का दुनिया में कोई अन्य प्रधानमंत्री है?'
ये भी पढ़ें: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है आज की कीमत












Click it and Unblock the Notifications