फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है आज की कीमत

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में हर रोज हो रही बढ़ोतरी थमने का नाम नहीं ले रही है। बेकाबू होती कीमतों की वजह से लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। एक बार फिर से आज पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पेट्रोल के दाम में जहां 24 पैसे के बढ़ोतरी की गई है, तो डीजल के दाम में 30 पैसे के बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 83.73 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है और डीजल की कीमत 75.09 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

petrol

वहीं मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की है, यहां पेट्रोल के दाम में 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल के दाम में 32 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद मुंबई में पेट्रोल की कीमत 91.08 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। जबकि डीजल के दाम 79.72 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। जिस तरह से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ रहे हैं उसने लोगों के आर्थिक बजट को बिगाड़ दिया है।

एक तरफ जहां लोग पहले से ही हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम में हो रही बढ़ोतरी से परेशान थे, तो दूसरी तरफ रसोई गैस और एलपीजी गैस के दामों में बढ़ोतरी ने लोगों की कमर तोड़ दी है। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 59 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 2.89 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और इसकी कीमत बढ़कर 502.4 रुपए प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई है। वहीं बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अक्तूबर में 59 रुपये महंगा हो गया

इसे भी पढ़ें- बिगड़ेगा आपके किचन का बजट, दिल्ली में LPG 59 रु. महंगा, सब्सिडाइज़्ड सिलेंडर 2.89 रु महंगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+