इमरान खान चपरासी है, पाकिस्तान को ISI, सेना और आतंकी चलाते हैं- सुब्रमण्यम स्वामी
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने इमरान खान की तुलना चपरासी से कर दी है। स्वामी ने कहा कि इमरान खान कुछ और नहीं बल्कि चपरासी है। यही नहीं स्वामी ने पाकिस्तान की सरकार और सेना को लेकर भी बयान दिया है, जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं।

स्वामी ने कहा कि पाकिस्तान को यहां की खुफिया एझेंसी आईएसआई, सेना और आतंकवादी चलाते हैंष इमरान खान को आप प्रधानमंत्री बुला सकते हैं, लेकिन वह प्रधानमंत्री नहीं बल्कि पाकिस्तान सरकार के चपरासी हैं। आपको बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान में हुए चुनाव के बाद इमरान खान की पार्टी की जीत मिली थी और वह देश के प्रधानमंत्री बने थे। उसके बाद से ही उनपर सवाल खड़े हो रहे हैं, उनपर आरोप लग रहे हैं कि वह पाकिस्तान की सेना के नुमाइंदे हैं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली के तैमूरनगर में व्यक्ति की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या












Click it and Unblock the Notifications