कर्नाटक चुनाव में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने 'जय बजरंग बली' का नारा लगाने वालों को बंद करने की कसम खाई है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को चुनाव प्रचार में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन किए जाने के संकल्प को लेकर जमकर घेरा।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दो दिवसीय दौरे पर पहुंच चुके हैं। कर्नाटक की ऐतिहासिक नगरी हंपी और होसपेट में भाजपा का चुनाव प्रचार करने पहुंचे पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधन करने की शुरूआत कन्नड़ा भाषा में की जिससे लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने के संकल्प पर जमकर प्रहार किया।
कांग्रेस ने 'जय बजरंग बली' का नारा लगाने वालों को बंद करने की कसम खाई है
हंपी से पहले पीएम मोदी ने विजयनगर जिले के होसपेट में रैली में बजरंग दल- हिंदू समर्थक संगठन है, ऐस हिंदू समर्थक संगठनों पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस के घोषणापत्र में लिए गए संकल्प की आलोचना की। पीएम ने कहा कांग्रेस ने 'जय बजरंग बली' का नारा लगाने वालों को बंद करने की कसम खाई है।
कांग्रेस दुश्मनी और नफरत फैला रही
पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि वह बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाएगी जो दुश्मनी और नफरत फैलाते हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 'जय बजरंगबली' का नारा लगाने वालों को जेल भेजने का संकल्प लिया है।
पीएम मोदी ने भावुक होकर बोली ये बात
पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा मैं भाग्यशाली हूं जो भगवान हनुमान की भूमि पर आया। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे हनुमान की धरती पर शीश झुकाने का मौका मिला है, लेकिन दुर्भाग्य से जब मैं हनुमान की धरती को प्रणाम करने आया हूं तो कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंगबली को बंद करने का फैसला किया है।
कांग्रेस को अब बजरंग बली की जय बोलने वालों से समस्या है
पीएम मोदी ने कहा पहले उन्होंने भगवान राम को बंद किया और अब उन्होंने 'जय बजरंग बली' का नारा लगाने वालों को जेल में बंद करने की कसम खाई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस को भगवान राम से और अब बजरंग बली की जय बोलने वालों से समस्या है।
कांग्रेस ने कभी भी भारत के इतिहास और विरासत पर गर्व नहीं किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हंपी वो जगह है जिस पर पूरी दुनिया को गर्व है लेकिन गुलामी की मानसिकता से भरी कांग्रेस ने कभी भी भारत के इतिहास और विरासत पर गर्व नहीं किया। जिसका नुकसान हम्पी जैसे स्थानों को भी उठाना पड़ा। पीएम मोदी ने कहा ये ये भाजपा की ही सरकार है जो अब 'स्वदेश दर्शन' के जरिए हम्पी की ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण कर रही है।
कांग्रेस और जेडीएस को बताया परिवारवादी और भ्रष्टाचारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस और जेडीएस दोनों से सावधान रहना है। कांग्रेस जेडीएस दिखावे के लिए दो दल हैं लेकिन दिल से और अपनी करतूतों से ये दोनों एक ही हैं। दोनों परिवारवादी हैं, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं और दोनों समाज को बांटने की राजनीति करते हैं। इन दोनों दलों की प्राथमिकता कभी भी कर्नाटक का विकास नहीं है।
कांग्रेस अहंकार और भ्रष्टाचार के कारण हर जगह अपनी शक्ति खो चुकी है
पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस लंबे समय से सत्ता में थी। यह पंचायत, राज्य और केंद्र से सत्ता में थी लेकिन अपने अहंकार और भ्रष्टाचार के कारण, इसने हर जगह अपनी शक्ति खो दी है और वर्तमान समय में देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी महज तीन राज्यों में सत्ता में है।












Click it and Unblock the Notifications