नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक, वित्त मंत्री और RBI के डिप्टी गवर्नर शामिल
500-1000 नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी की अहम बैठक। वित्त मंत्री भी शामिल।
नई दिल्ली। 500 और 1000 रुपए के नोट बंदी को लेकर आज पहली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोलें। गोवा में पीएम मोदी ने नोट बैन को लेकर लंबा भाषण दिया और लोगों को 50 दिन तक इंतजार करने को कहा। लोगों को हो रही परेशानी की भी उन्होंने चर्चा की और कहा कि जल्द ही ये सब खत्म हो जाएगा।

आज रात पीएम मोदी एक बार फिर से नोटबंदी पर चर्चा करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 9 बजे वित्त मंत्री अरुण जेटली, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी गवर्नर के साथ अहम बैठक करेंगे। वहीं इस बीच वित्त मंत्रालय ने कहा है कि जल्द ही नोटों की समस्या खत्म हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications