राहुल गांधी के बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, कहा- देश के उद्यमियों को कोरोना वेरिएंट कहना ठीक नहीं

नई दिल्ली, फरवरी 07। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान पूरे भाषण में पीएम मोदी ने रह-रहकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने देश के उद्यमियों को कोरोना वायरस का वेरिएंट कहा था। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के बयान का जवाब देते हुए और देश अंबानी-अडानी का बचाव करते हुए कहा कि क्या हमारे देश के उद्यमी कोरोना वेरिएंट हैं क्या? क्या हो गया है हमें?

Narendra Modi

नेहरू और इंदिरा सरकार के लिए होती थी ऐसी बातें- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि बताईए हमारे देश के उद्यमी कोरोना वायरस का वेरिएंट हैं क्या, ये हम किसके लिए बोल रहे हैं और हमें क्या हो गया है? कोई आपके अंदर बैठे तो उन्हें बोलो कि ये क्या हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे बयानों से कांग्रेस अपना नुकसान खुद कर रही है। पीएम ने आगे कहा कि जो लोग इतिहास से सबक नहीं लेते हैं, वो इतिहास में खो जाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 60 से 80 के दशक के बीच भी इंदिरा जी और नेहरू जी की सरकार को लेकर भी यही कहा जाता था कि ये तो टाटा और बिरला की सरकार है, अब 21वीं सदी में वो बातें कांग्रेस के अंदर आ गई हैं, कांग्रेस अब उस समय की अपनी सहयोगियों जैसी बातें कर रही है।

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 3 फरवरी को लोकसभा में कहा था कि देश के दो बड़े उद्यमी कोरोना के वेरिएंट की तरह हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि ये दोनों उद्योगपति डबल-ए (AA) वैरिएंट हैं। ये वैरिएंट देश की अर्थव्यवस्था को अपनी चपेट में लेते जा रहे हैं। उन्होंने अपने आरोपों में कहा था कि मोदी सरकार ने अडानी को हिंदुस्तान के सभी बंदरगाह, हवाई अड्डे, खदानें, बिजली कारखाने इत्यादि दे दिए हैं, तो वहीं पेट्रोकेमिकल, टेलीकॉम, रिटेल और ई-कॉमर्स में अंबानी का एकाधिकार हो गया है, इसलिए पूरा का पूरा धन चुने हुए लोगों के हाथ में जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+