PM Modi Lok Sabha: मोदी तेरी कब्र खुदेगी, ये विपक्ष का पसंदीदा नारा है: पीएम मोदी

PM Modi Lok Sabha Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में उम्मीदों के मुताबिक ही विपक्ष को जोरदार जवाब दिया है। हालांकि, इसके साथ ही विपक्ष की वह मुराद पूरी हो गई है, जिसके तहत वह सदन में पीएम मोदी का बयान सुनना चाहता था।

मोदी तेरी कब्र खुदेगी, विपक्ष का प्रिय नारा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने विपक्ष पर आरोप लगाया है कि वह 20 वर्षों से इनके निशाने पर हैं। हालांकि उन्होंने कहा है कि विपक्ष की गाली को भी टॉनिक बना लेतें हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि 'मोदी देरी कब्र खुदेगी यह मेरे खिलाफ विपक्ष का सबसे पसंदीदा नारा बन गया है।'

pm modi reply in lok sabha

'विपक्ष के लोगों को एक सीक्रेट वरदान मिला हुआ है'
पीएम मोदी ने विपक्ष पर खूब तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 'विपक्ष के लोगों को एक सीक्रेट वरदान मिला हुआ है कि यह लोग जिसका बुरा चाहेंगे, उसका भला होगा।' उन्होंने कहा कि 'मेरे लिए इनकी गालियां, अपशब्द, ये अलोकतांत्रिक भाषा हैं, मैं उसका भी टॉनिक बना देता हूं।'

उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि '20 साल हो गए...क्या कुछ नहीं हुआ (पीएम मोदी के साथ)....क्या कुछ नहीं किया गया....लेकिन भला ही होता गया।'

'विपक्ष ने जिसका बुरा चाहा, वही चमक गया'
पीएम मोदी ने फिर तीन उदाहरण देकर बताया कि कैसे विपक्ष ने जिसके बारे में बुरा कहा, वह चमक गया। वे बोले कि बैंकिंग सेक्टर के लिए विपक्ष ने क्या नहीं कहा था कि इससे देश बर्बाद हो जाएगा। विदेशों से विद्वान लेकर आए कि कोई इनकी बात मान ले। लेकिन, हुआ उलटा और सरकारी बैंक का नेट प्रॉफिट दोगुने से अधिक हो गया। एनपीए की बाधा खड़ी की थी और उसे भी हमने पार किया।

प्रधानमंत्री मोदी बोले देश में रक्षा के लिए हेलीकॉप्टर बनाने वाली एचएएल को लेकर क्या नहीं कहा था, क्या नहीं था। जैसे आजकल खेतों में फोटोशूट होते हैं, वहां भी हुआ था। लेकिन, अब एचएएल कामयाबी की बुलंदियां छू रहा है। इसे अबतक का सबसे अधिक राजस्व हासिल हुआ है।

इसी तरह एलआईसी में गरीबों के पैसे डूबने को लेकर खूब हंगामा खड़ा किया गया। दरबारियों ने जितना कहा था, उतना बोल रहे थे। लेकिन आज स्थिति अलग है और यह लगातार मजबूत हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+