PM Modi Speech: अविश्नास प्रस्ताव पर पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, राहुल गांधी और विपक्ष के गठबंधन इंडिया को लेकर तंज कसा।

पीएम मोदी ने कहा कि, पीएम मोदी बोले कि देश की जनता ने हमारी सरकार के प्रति बार-बार विश्वास जताया है। इसके लिए देश की जनता का आभार। मोदी आगे बोले कि भगवान बहुत दयालु हैं और वे किसी ना किसी माध्यम से अपनी इच्छा की पूर्ति करता है। मैं इसे भगवान का आशिर्वाद मानता हूं।

pm-modi-replied-to-no-confidence-motion

विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ
पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ होता है, मैं देख रहा हूं कि आपने तय कर लिया है कि एनडीए और बीजेपी 2024 के चुनाव में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर भव्य विजय के साथ जनता के आशीर्वाद से वापस आएगी। अच्छा होता विपक्ष मॉनसून सत्र के शुरुआत से ही चर्चा में भाग लेता।

भारत की उपलब्धियों पर कांग्रेस को ऐतराज
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की उपलब्धियों पर कांग्रेस समेत कुछ दलों को ऐतराज है। जो सच्चाई दुनिया को दूर से देखती है वो इनको नहीं दिखता है। अविश्वास और घमंड इनकी रगों में रच-बस गया है। वो जनता के विश्वास को कभी देख नहीं पाते हैं। ये जो शुतुरमुर्ग एप्रोच है इसके लिए देश क्या कर सकता है। पुरानी सोच वाले होते हैं तो वो कहता है कि जब शुभ होता है, कुछ मंगल होता है तो काला टीका लगा देते हैं। आज जब देश का मंगल हो रहा है तो आपको धन्यवाद करता हूं कि काले ड्रेस में आकर आपने इस मंगल को सुरक्षित करने काम किया है। इसके लिए धन्यवाद करता हूं।

विपक्ष का सीक्रेट
पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के लोगों को सीक्रेट वरदान मिला हुआ है। ये लोग जिसका बुरा चाहेंगे, उसकी भलाई ही होगी। आपको बड़ा सीक्रेट वरदान है जी। मैं तीन उदाहरण से ये सीक्रेट वरदान को सिद्ध कर सकता हूं।

UPA की अंतिम क्रिया
कुछ दिन पहले आपने बेंगलुरु में मिलकर करीब डेढ़ दशक पुराने यूपीए का अंतिम क्रिया किया है। लोकतांत्रिक व्यवहार के तहत मुझे तभी सहानुभूति व्यक्त करनी चाहिए। लेकिन देरी में मेरा कसूर नहीं है। क्योंकि आप खुद ही एक ओर यूपीए का क्रियाकर्म कर रहे थे और दूसरी ओर जश्म भी मना रहे थे। जश्न भी किस बात का खंडहर पर नया प्लास्टर लगाने का।

INDIA पर निशाना
पीएम मोदी ने कहा विपक्षी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि आपने एनडीए भी चुरा लिया और इंडिया के भी टुकड़े कर दिए I.N.D.I.A. जरा डीएमके और कांग्रेस के लोग सुन लें। यूपीए को लगता है कि देश के नाम का इस्तेमाल करके अपनी विश्वसनीयता बढ़ाई जा सकती है। लेकिन कांग्रेस के सहोयगी दल, कांग्रेस के अटूट साथी। तमिलनाडु सरकार में एक मंत्री दो दिन पहले ही कहा है इंडिया उनके लिए कोई मायने नहीं रखता है।

'ये INDIA नहीं घमंडिया गठबंधन, हर कोई दूल्हा बनना चाहता है...'

पीएम मोदी ने कहा ये इंडिया गठबंधन नहीं, घमंडिया गठबंधन। इसकी बारात में हर कोई दूल्हा बनना चाहता है। हर कोई पीएम बनना चाहता है। इस गठबंधन ने ये भी नहीं सोचा कि किस राज्य में आपका किससे कैसा कनेक्शन है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने परिवारवादी राजनीति का विरोध किया था। कांग्रेस को परिवारवाद पसंद है। उनको दरबारवाद पसंद है। जो परिवार से बाहर है उनके लिए भी यही है कि जबतक इस महफिल में दरबारी नहीं बनोगे तो आपका भी कोई भविष्य नहीं है।

''लंका हनुमान ने नहीं जलाई, उनके घमंड ने जलाई ''

पीएम मोदी ने कहा कि, बहुत बार कुछ बुरा बोलने के इरादे से जब कोशिश होती है जो कुछ न कुछ सच भी निकल जाता है। लंका हनुमान ने नहीं जलाई, उनके घमंड ने जलाई और ये बिल्कुल सच है। जनता जर्नादन भी भगवान राम के ही रूप हैं। इसलिए 400 से 40 हो गए।

सोनिया गांधी और राहुल पर तंज
पीएम मोदी ने कहा कि, मोदी ने कहा कि कभी कांग्रेस नेताओं के जन्मदिन पर हवाई जहाज में केक काटे जाते हैं, लेकिन अब उस हवाई जहाज में गरीब के लिए वैक्सीन जाता है। एक जमान था कि ड्राईक्लीन के लिए कपड़े हवाई जहाज से आते है। आज हवाई चप्पल वाला गरीब हवाई जहाज में उड़ रहा है। कभी छुट्टी मनाने, मौज मस्ती के लिए नौसेना के युद्धपोत को मंगवा लेते थे, लेकिन अब उन जहाजों में दूर फंसे भारतीय को लाया जाता है।

कांग्रेस बरसों से एक ही फेल प्रोजेक्ट को बार बार लॉन्च करती है, लेकिन वह फेल हो जाता है। इसका नतीजा ये हुआ कि जनता के प्रति उनकी नफरत सातवें आसमान पर है। उनके पीआर वाले प्रचार करते हैं कि मोहब्बत की दुकान का, लेकिन देश की जनता कह रही है कि ये लूट की दुकान और बाजार है। इसमें नफरत, घोटाले और तुष्टिकरण है। इस दुकान ने इमरजेंसी, बंटवारा, सिखों पर अत्याचार बेचा, इतिहास बेचा है। शर्म करो नफरत की दुकान वालों तुमने सेना का स्वाभिमान बेचा है। मोदी ने आगे कहा कि जिन लोगों ने गमले में मूली नहीं उगाई वो खेतों को देखकर तो हैरान होंगे ही।

मणिपुर में शांति का सूरज जरूर उगेगा
पीएम ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर की स्थिति पर गृहमंत्री ने विस्तार से धैर्य से अपनी बात रखी। उन्होंने सारे विषय को विस्तार से समझाया। सरकार और देश की चिंता को सामने रखा। उसमें देश की जनता को जागरूक करने का प्रयास था। पीएम मोदी ने कहा कि उसमें जनसामान्य को शिक्षित करने का प्रयास था। पीएम ने कहा कि उसके पक्ष विपक्ष में जो परिस्थितियां बनी। मणिपुर में अनेक गंभीर स्थिति बनीं। मणिपुर में हुए अपराध अक्षम्य हैं। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रयास कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह के प्रयास चल रहे हैं उससे निकट भविष्य में शांति का सूरज जरूर उगेगा।

''देश और सदन मणिपुर के साथ है''
पीएम मोदी ने कहा कि मैं मणिपुर के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि ये देश और सदन आपके साथ है। मणिपुर फिर से विकास की राह पर चलेगा। इसमें कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पीएम ने कहा कि मणिपुर को लेकर जो सदन में कहा गया उससे लोगों को बड़ी ठेस पहुंची हैं। पीएम ने कहा कि सत्ता के बिना लोगों का ऐसा हाल हो जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर में लोगों के विश्वास की हत्या की है। पीएम ने कहा कि दूसरी घटना 1962 की है। उस समय वो खौफनाक रेडियो प्रसारण आज भी शूल की तरह नॉर्थ ईस्ट के लोगों को चुभ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+