पीएम मोदी ने गुड फ्राइडे पर यीशू मसीह को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणापूर्ण
पीएम मोदी ने गुड फ्राइडे पर यीशू मसीह को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणापूर्ण
नई दिल्ली, 15 अप्रैल: गुड फ्राइडे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीसस क्राइस्ट के बलिदान और त्याग को याद किया। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, हम आज गुड फ्राइडे के दिन यीशू मसीह के साहस और बलिदान को याद करते हैं। सेवा और भाईचारे के उनके आदर्श कई लोगों के लिए मार्गदर्शक हैं। बता दें कि गुड फ्राइडे के मौके पर दिल्ली के से्रेड हार्ट कैथिड्रल चर्च में जीसस के क्रॉस के साथ लोगों ने मार्च किया और इस दौरान यीशू मसीह के त्याग को याद किया। बता दें कि गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है, इस दिन ईसा मसीह को क्रॉस पर लटकाया गया था।

हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग इस मौके पर चर्च में इकट्ठा होते हैं और यीशू मसीह की प्रार्थना करते हैं। गुड फ्राइडे के मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने ईसा मसीह को याद किया। उन्होने ट्वीट करके लिखा, इस गुड फ्राइडे पर प्यार, करुणा और क्षमा हमारे विचारों और कर्मों का मार्गदर्शन करे।
बता दें कि आज देशवासी गुड फ्राइडे के मौके पर ईसा मसीह के बलिदान को याद कर रहे हैं। 17 अप्रैल को ईस्टर संडे मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि रविवार को ही यीशू मसीह ने येरुशलम में प्रवेश किया था। वह गधे पर सवार होकर यहां पहुंचे थे और लोगों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया था। येरुशलम में ही उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा गया था और उन्हें शुक्रवार को सूली पर चढ़ा दिया गया था। यीशू मसीह को सूली पर लटकाने की घटना को ही दुनियाभर में गुड फ्राइडे या ब्लैक फ्राइडे के नाम से जाना जाता है।
लोगों की मान्यता है कि गुड फ्राइडे के तीसरे दिन यानि रविवार को यीशू फिर से जन्म लेते हैं और 40 दिन तक लोगों को उपदेश देते हैं। उनके दोबारा जन्म लेने की घटना को ईस्टर के रूप मे मनाया जाता है। गुड फ्राइडे के दिन चर्च में यीशू के आखिरी शब्दों को दोहराया जाता है, लोगों की सेवा की जाती है और एक दिन लोग शोक मनाते हैं। लोग अपने घर और चर्च से सजावट के सामान हटा लेते हैं। लोग काले कपड़े पहनकर पदयात्रा भी निकालते हैं। इस दिन चर्च में कैंडल नहीं जलाई जाती, घंटी नहीं बजाई जाती। लोग अपने गुनाह की माफी मांगते हैं, शाकाहारी भोजन करते हैं और यीशू को याद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications