मन की बात में पीएम मोदी ने किशोर कुमार को किया याद, जानिए वजह

नई दिल्ली, 26 जून। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए आपातकाल को याद किया। पीएम मोदी ने कहा वर्ष 1975 में जून के महीने में आपात काल लगाया गया, देश के नागरिकों से सारे अधिकार छीन लिए गए। संविधान के आर्टिकल 21 के तहत जीने के अधिकार को भी छीन लिया गया था। देश की अदालतों, संवैधानिक संस्थाओं, मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। मुझे याद है कि उस वक्त जब मशहूर गायक किशोर कुमार ने सरकार की वाहवाही करने से इनकार कर दिया तो उनपर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। किशोर कुमार को रेडियो पर बैन लगा दिया गया, उनकी रेडियो में एंट्री को रोक दिया गया।

Recommended Video

    PM Modi ने Mann Ki Baat में क्यों कहा युवा Emergency का दौर याद रखें ? | वनइंडिया हिंदी | *News
    pm

    पीएम ने कहा कि बहुत कोशिशों के बाद भी हजारो-लाखों लोगों पर अत्याचार के बाद भी लोगों का लोकतंत्र के प्रति विश्वास नहीं डिगा। लोगों के भीतर जो लोकतांत्रिक भावना है, उनके रग में बसी इस भावना की जीत हुई। भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक तरह से वापस इसकी स्थापना की। तानाशाही को लोकतांत्रिक तरीके से हटाने का ऐसा उदाहरण कहीं नही मिलता है।

    पीएम मोदी ने युवाओं और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके माता-पिता का आपात काल में जीवन काअधिकार भी छीन लिया गया था। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है, ये असंभव है, लेकिन मेरे नौजवान साथियों जून 1975 में ऐसा हुआ था जब आपातकाल लागू किया गया था। देश के नागरिकों से सारे अधिकार छीन लिया गया था। उस समय भारत के लोकतंत्र को कुचल देने का प्रयास किया गया था। बिना स्वीकृति कुछ भी अखबार में छापने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अपनी आजादी का जब देश जब 75वां वर्ष मना रहा है तो ऐसे समय में हमे उस समय को नहीं भूलना चाहिए। इतिहास के हर पड़ाव से सीखते हुए ही हम आगे बढ़ते हैं।

    पीएम ने कहा शायद ही ऐसा ही कोई हो जिसने आकाश से जुड़ी कल्पनाएं ना की हो। बच्चों, युवाओं ने इसको लेकर कई कल्पनाएं की। आज हमारा भारत कई क्षेत्रों में सफलता का आकाश छू रहै है, ऐसे में हम आकाश और अंतरिक्ष से अछूता कैसे रह सकता है। इन-स्पेस की शुरुआत करने के लिए जब मैं गया तो बहुत प्रभावित था। स्पेस स्टार्टअप अब बढ़ रहा है। कुछ साल पहले इस बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था, लेकिन आज इसकी संख्या 100 से भी ज्यादा है। पहले इस तरह तो सोचा भी नहीं जाता था। मन की बात के जरिए आपके साथ जुड़ने का यह सौभाग्य प्राप्त हुआ, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि आप कोरोना को लेकर सजग रहें। अपने परिवार के लोगों खासकर बुजुर्गों वैक्सीन की तीसरी डोज जरूर लगवाएं, बारिश के मौसम में गंदगी और अन्य बीमारियों सो खुद को सुरक्षित रखिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+