पीएम मोदी को मिला पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, कहा- संगीत साधना भी है भावना भी

मुंबई, 24 अप्रैल: आज स्वर्गीय लता मंगेशकर के पिता मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 80वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी को राष्ट्र के लिए किये गये योगदान के लिए ये सम्मान दिया गया है। भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर और उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर के सम्मान और स्मृति में मंगेशकर परिवार ने लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार की शुरुआत की है।

PM Modi receives the first Lata Deenanath Mangeshkar Award in Mumbai

इस मौके पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, संगीत से आप में वीररस भरता है। संगीत मातृत्व और ममता की अनुभूति करवा सकता है। संगीत आपको राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यबोध के शिखर पर पहुंचा सकता है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमने संगीत की इस सामर्थ्य को, इस शक्ति को लता दीदी के रूप में साक्षात देखा है। उन्होंने कहा कि लता दीदी मेरी बड़ी बहन थीं। पीढ़ियों को प्रेम और भावना का उपहार देने वाली लता दीदी की तरफ से हमेशा एक बड़ी बहन जैसा अपार प्रेम मुझे मिला है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। कई दशक बाद ये पहला राखी का त्योहार आएगा, जब दीदी नहीं होंगी। पुरस्कार जब लता दीदी जैसी बड़ी बहन के नाम से हो, तो मेरे लिए उनके अपनत्व और प्यार का ही एक प्रतीक है। मैं इस पुरस्कार को सभी देशवासियों के लिए समर्पित करता हूं। जिस तरह लता दीदी जन-जन की थीं। उसी तरह से उनके नाम से मुझे दिया गया ये पुरस्कार जन-जन का है।

उन्होंने कहा कि लता दीदी ने संगीत में वो स्थान हालिस किया कि लोग उन्हें मां सरस्वती का प्रतिरूप मानते थे। उनकी आवाज ने करीब 80 वर्षों तक संगीत जगत में अपनी छाप छोड़ी थी। लता दीदी ने आजादी से पहले से भारत को आवाज दी। इन 75 वर्षों की देश की यात्रा उनके सुरों से जुड़ी रही। इस पुरस्कार से लता दीदी के पिता दीनानाथ मंगेशकर का नाम भी जुड़ा है। मंगेशकर परिवार का संगीत के लिए जो योगदान रहा है, उसके लिए हम सभी देशवासी उनके ऋणी हैं।

पीएम मोदी के अलावा दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख और जैकी श्रॉफ को 'सिनेमा के क्षेत्र में समर्पित सेवाओं' के लिए मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (विशेष सम्मान) प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त राहुल देशपांडे को भारतीय संगीत के लिए मास्टर दीनानाथ पुरस्कार, जबकि सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार 'संजय छाया' नाटक को दिया गया। इनके अलावा मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (आनंदमयी पुरस्कार) नूतन मुंबई टिफिन बॉक्स सप्लायर चैरिटी ट्रस्ट को "समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित सेवाओं" के लिए दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+