शबाना आजमी के एक्सीडेंट पर पीएम मोदी का ट्वीट, ठीक होने की दुआ की

नई दिल्ली। अभिनेत्री शबाना आजमी (69) शनिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। शबाना आजमी और गीतकार जावेद अख्तर टाटा सफारी से मुंबई से खंडाला जा रहे थे। शबाना आजमी के एक्सीडेंट के बाद पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई बॉलीवुड की हस्तियों उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। ऐक्सिडेंट में घायल हुईं अभिनेत्री शबाना आज़मी को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (मुंबई) में शिफ्ट किया गया है।

PM Modi reacts to Shabana Azmi’s accident, wishes speedy recovery

पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, हादसे में शबाना आजमी जी के घायल होने की खबर दुखद है। मैं उसके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस खबर को सुनते ही सबसे पहले अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया। स्वरा ने लिखा- शबाना आजमी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर कार दुर्घटना में घायल हो गई हैं। मैं उनके लिए प्रार्थना कर रही हूं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर शबाना आजमी के लिए दुआ की है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा- मैं उनके जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं। लता मंगेशकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शबाना जी की कार दुर्घटना में चोट लगने की बात सुनकर बहुत बुरा लगा। उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करती हूं।'

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'शबाना आजमी जी की दुर्घटना के बारे में पता चला। मैं भगवान से उनके जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।' वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, 'शबाना आजमी की दुर्घटना के बारे में खबर सुनी। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'

हादसे में शबाना के सिर, चेहरे और हाथ में चोट आई है। उन्हें पहले नवी मुंबई के एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, लेकिन ब्रेन से ब्लीडिंग नहीं रुकने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। हादसे में जावेद अख्तर को हल्की चोट आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+