पहले ऑडिट दिवस के मौके पर CAG ऑफिस पहुंचे पीएम मोदी, बोले- ये सिर्फ संस्थान नहीं, एक विरासत है

नई दिल्ली, 16 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (मंगलवार) नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का उद्घाटन किया। यहां पीएम मोदी पहले ऑडिट दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कैग के कर्मचारियों को ऑडिट दिवस की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा, 'एक संस्था के रूप में CAG न केवल देश के खातों का हिसाब किताब चेक करता है बल्कि प्रोडक्टिविटी में एफिशिएंसी में वैल्यू एडिशन भी करता है। इसलिए ऑडिट दिवस और इससे जुड़े कार्यक्रम हमारे चिंतन मंथन, हमारे सुधारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।'

Recommended Video

    Audit Diwas 2021: CAG Program में PM Modi का Congress पर तंज, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    PM Modi reached the CAG office on the first audit day said CAG is a legacy

    पीएम मोदी ने आगे कहा, भारत का नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) एक विरासत है और हर पीढ़ी को इसे संजोना चाहिए। बहुत कम संस्थान हैं जो समय के साथ मजबूत, अधिक परिपक्व और प्रासंगिक बनते हैं। एक समय था, जब देश में ऑडिट को एक आशंका, एक भय के साथ देखा जाता था। 'CAG बनाम सरकार', ये हमारी व्यवस्था की सामान्य सोच बन गई थी। लेकिन, आज इस मानसिकता को बदला गया है। आज ऑडिट को वैल्यू एडिशन का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Purvanchal Expressway Live: आज देश को मिलेगी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सौगात, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

    प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'पहले देश के बैंकिंग सेक्टर में पारदर्शिता की कमी के चलते तरह तरह की प्रैक्टिस चलती थीं। परिणाम ये हुआ कि बैंको के NPAs बढ़ते गए। NPAs को कार्पेट के नीचे कवर करने का जो कार्य पहले के समय किया गया, वो आप भली-भांति जानते हैं, लेकिन हमने पूरी ईमानदारी के साथ पिछली सरकारों का सच देश के सामने रखा। हम समस्याओं को पहचानेंगे तभी तो समाधान तलाश कर पाएंगे। पुराने समय में जानकारी, कहानियों के जरिए प्रसारित होती थी। कहानियों के जरिए ही इतिहास लिखा जाता था। लेकिन आज 21वीं सदी में, डेटा ही जानकारी है और आने वाले समय में हमारा इतिहास भी डेटा के जरिए देखा और समझा जाएगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+