पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर विमानों ने दिखाया दम, मिराज 2000, जगुआर और AN- 32 की हुईं लैंडिंग

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ, अमेठी और गाजीपुर सहित यूपी के 9 जिलों से होकर गुजरेगा। इसके साथ ही यह एक्सप्रेसवे कई अहम शहरों जैसे- वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर और इलाहाबाद को लिंक रोड के जरिए आपस में जोड़ेगा।

नई दिल्ली, 16 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर इसे देश को समर्पित किया। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी भारतीय वायुसेना के सी-130जे सुपर हरक्यूलिस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के जरिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उतरे। एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ, अमेठी और गाजीपुर सहित यूपी के 9 जिलों से होकर गुजरेगा। इसके साथ ही यह एक्सप्रेसवे कई अहम शहरों जैसे- वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर और इलाहाबाद को लिंक रोड के जरिए आपस में जोड़ेगा। पढ़िए, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह का लाइव अपडेट।

purvanchal expressway

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Nov 16, 2021, 4:08 PM IST

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 3.2 किलोमीटर लंबे आपातकालीन लैंडिंग फील्ड पर जगुआर विमान की भी लैंडिंग हुई।
Nov 16, 2021, 4:07 PM IST

उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर के करवल खीरी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर AN 32 मालवाहक विमान लैंड हुआ।
Nov 16, 2021, 3:21 PM IST

सुल्तानपुर के करवल खीरी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर मिराज 2000 उतरा।
Nov 16, 2021, 2:46 PM IST

आज मैं देख रहा हूं कि कुछ लोग अपना आपा खो रहे हैं, विचलित हो रहे हैं, ये वही लोग हैं, जो अपने समय में सफल नहीं हुए तो योगी जी की सफलता देख कर परेशान हैं- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:45 PM IST

आज प्रदेश में विकास हो रहा है तो इसका सबसे अधिक लाभ हमारी बहनों-बेटियों को मिल रहा है, घर, बिजली पानी, शौचालय, रसोइ गैस मिलने से उनको सबसे बड़ी परेशानी से छुटकारा मिला है- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:43 PM IST

सुल्तानपुर के सपूत श्रीपति मिश्रा जी के साथ भी तो यही हुआ था, परिवारवादी लोगों ने उनका अपमान किया था, जिसे यूपी के लोग कभी नहीं भुला सकते हैं- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:42 PM IST

अगर कोई अपना घर बनाता है तो मिट्टी की जांच करता है, अन्य पहलुओं को देखता है, लेकिन पूर्व की सरकारों ने यहां बिना कनेक्टिविटी की जानकारी किए ही बस वादे कर दिए, जिससे विकास कोसों दूर रहा- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:42 PM IST

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे आज यूपी की इस खाई को पाट रहा है, यूपी को आपस में जोड़ रहा है- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:41 PM IST

पिछले मुख्यमंत्रियों के लिए विकास वहीं तक सीमित था, जहां उनका घर था, लेकिन आज जितना पश्चिम का सम्मान है, उतनी ही पूर्वांचल के लिए भी प्राथमिकता है- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:36 PM IST

यूपी में कोई जातिवाद नहीं, कोई क्षेत्रवाद नहीं, सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ योगी जी की सरकार काम कर रही है- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:34 PM IST

आजादी के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेस प्रदेश बनाया जा रहा है- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:29 PM IST

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की विशेषता सिर्फ यही नहीं है कि यह 9 जनपदों को जोड़ेगा बल्कि यह एक्सप्रेसवे लखनऊ को उन शहरों से भी जोड़ेगा जहां विकास की असीम संभावनाएं हैं- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:28 PM IST

यह भी एक सच्चाई है कि यूपी जैसे विशाल प्रदेश में एक शहर दूसरे शहर से दूर रहता था, पूर्वांचल के लोगों के लिए तो लखनऊ पहुंचना भी महाभारत जीतने जैसा होता था- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:28 PM IST

पहले की सरकारों ने यूपी को ऐसा बना दिया था कि यहां राह नहीं होती थी, यहां राहजनी होती थी- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:28 PM IST

जिस तरह से यूपी में विकास हो रहा है उससे साफ है कि यूपी का भाग्य बदलना शुरू हो गया है, पहले कितनी बिजली कटौती होती थी, कौन भूल सकता है कि यूपी में कानून व्यवस्था की क्या हालत थी, यहां मेडिकल सुविधा की क्या व्यवस्था थी- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:27 PM IST

मुझे मालूम था कि जिस तरह से योगी जी की सरकार आने से पहले वाली सरकारों ने विकास में भेदभाव किया, अपने परिवार का लाभ किया, ऐसे लोगों को यूपी के लोग रास्ते से हटा देंगे- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:26 PM IST

जितनी जरूरी देश की समृद्धि है उतनी ही जरूरी देश की सुरक्षा भी है, अभी कुछ ही देर में हमारे फाइटर प्लेन इस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लैंड करेंगे, प्लेनों की गर्जना उनके कानों तक पहुंचेगी, जो सुरक्षा से खिलवाड़ करते रहे हैं- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:25 PM IST

उत्तर प्रदेश में जिस तरह से राजनीति हुई, जिस तरह से लंबे समय तक सरकारें चलीं, उन्होंने यूपी के सर्वांगीण विकास पर ध्यान ही नहीं दिया. यूपी का यह क्षेत्र तो माफियावाद और यहां के लोगों को गरीबी के हवाले कर दिया गया था- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:23 PM IST

उत्तर प्रदेश और देश की जनता ने जब मुझे 2014 में महान भारत भूमि की सेवा का अवसर दिया, तो मैंने यूपी के विकास के लिए बहुत सारे विकास के कार्य शुरू करवाए- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:21 PM IST

उत्तर प्रदेश के अंदर सात-आठ साल पहले जो हालात थे, उन्हें देखकर मुझे हैरानी होती थी कि आखिर यूपी को कुछ लोग किस बात की सजा दे रहे हैं- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:17 PM IST

ये एक्सप्रेस-वे यूपी में आधुनिक होती सुविधाओं का प्रतिबिंब है, ये एक्सप्रेस-वे यूपी की दृढ़ इच्छा शक्ति का एक्सप्रेस-वे है, ये एक्सप्रेस-वे यूपी में संकल्पों की सिद्धि का जीता जागता प्रमाण है, ये यूपी की शान है, ये यूपी का कमाल है- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:14 PM IST

3-4 साल पहले जिस जगह पर केवल जमीन थी, वहां अब इतना आधुनिक एक्सप्रेसवे गुजर रहा है- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:13 PM IST

पूरी दुनिया के भीतर जिसे भी यूपी के सामर्थ्य पर, यूपी के लोगों के सामर्थ्य पर जरा भी संदेह हो, वो आज यहां सुल्तानपुर में आकर यूपी का सामर्थ्य देख सकता है- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:08 PM IST

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे यूपी की शान है, ये यूपी का कमाल है, आज इस एक्सप्रेसवे को यूपी की जनता को समर्पित करते हुए मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 2:06 PM IST

तीन साल पहले जब मैंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था, तो सोचा नहीं था उसी एक्सप्रेसवे पर एयरक्राफ्ट से लैंडिंग करूंगा- पीएम मोदी
Nov 16, 2021, 1:56 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट कंट्रोल के जरिए किया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, देश को किया समर्पित
Nov 16, 2021, 1:52 PM IST

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे यूपी के पूर्वी हिस्मे में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा,आज यूपी के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है- सीएम योगी
Nov 16, 2021, 1:49 PM IST

सुल्तानपुर जिले के करवल खीरी में मंच पर पहुंचे पीएम मोदी, कुछ ही देर में होगा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
Nov 16, 2021, 1:39 PM IST

341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुल्तानपुर जिले के करवल खीरी पहुंचे
Nov 16, 2021, 1:34 PM IST

सी-130जे सुपर हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट से सुल्तानपुर जिले के करवल खीरी में उतरे पीएम मोदी, जल्द ही पीएम मोदी करेंगे 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+