IPL 2026: प्लेऑफ से ठीक पहले बढ़ गई RCB की मुश्किलें? कप्तान रजत पाटीदार के बयान से टेंशन में फैंस!

IPL 2026 Rajat Patidar: आईपीएल (IPL 2026) का पहला क्वालीफायर मुकाबला मंगलवार को धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाना है। इस हाई-स्टेक नॉकआउट मैच से ठीक पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने आधुनिक टी-20 क्रिकेट के बदलते मिजाज और गेंदबाजों के बढ़ते दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

टी-20 क्रिकेट गेंदबाजों के लिए मुश्किल (IPL 2026 Rajat Patidar)

रजत पाटीदार का मानना है कि मौजूदा दौर में बल्लेबाजों के मददगार पिचों और आधुनिक तकनीक के कारण खासकर तेज गेंदबाजों के लिए चुनौतियां पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं। आरसीबी के कप्तान ने बेबाकी से स्वीकार किया कि आईपीएल 2026 में गेंदबाजों के लिए स्थितियां बेहद कठिन रही हैं। उन्होंने इसके पीछे कई कारण बताए हैं।

Rajat Patidar 1

बल्लेबाजों का रहा है बोलबाला

इस सीजन में पिचें पूरी तरह से बल्लेबाजों की मददगार रही हैं, जिससे रनों का अंबार लग रहा है। धर्मशाला जैसे मैदानों पर छोटी बाउंड्री और शाम के समय गिरने वाली ओस के कारण गेंदबाजों के लिए गेंद को ग्रिप करना और लाइन-लेंथ बरकरार रखना मुश्किल हो जाता है। पाटीदार के मुताबिक आधुनिक टी-20 क्रिकेट में अब गेंदबाजों के लिए गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची है। एक मामूली सी चूक भी तुरंत छह रनों में तब्दील हो जाती है।

'250 का स्कोर भी सेफ नहीं, आक्रामक क्रिकेट ही हमारा रास्ता'

रजत पाटीदार ने आधुनिक क्रिकेट की बदलती परिभाषा पर बात करते हुए कहा कि आईपीएल में अब 220 से लेकर 250 रन तक के स्कोर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। खेल इतनी तेजी से बदलता है कि किसी भी मोड़ पर मैच का पासा पलट सकता है। इसी वजह से उन्होंने साफ किया कि आरसीबी प्लेऑफ के दबाव में भी अपनी रणनीति नहीं बदलेगी। टीम अपनी पहचान बन चुके आक्रामक और अटैकिंग क्रिकेट को जारी रखेगी।

IPL 2026, RCB vs GT: क्वालीफायर-1 में बारिश हुई तो क्या होगा? क्या है रिजर्व डे के नियम! किसे मिलेगा फायदा
IPL 2026, RCB vs GT: क्वालीफायर-1 में बारिश हुई तो क्या होगा? क्या है रिजर्व डे के नियम! किसे मिलेगा फायदा

पाटीदार ने बताया क्या है टीम का प्लान?

पाटीदार ने कहा कि पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) में गेंदबाजी और लगातार विकेट चटकाना उनकी टीम की सबसे बड़ी ताकत रही है। वे इसी आक्रामक मानसिकता के साथ मैदान पर उतरेंगे। बेंगलुरु के कप्तान ने अपनी टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम ने इस पूरे सीजन में दबाव की परिस्थितियों में बेहतरीन गेंदबाजी की है और टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

IPL 2026, RCB vs GT: क्वालीफायर-1 में बारिश हुई तो क्या होगा? क्या है रिजर्व डे के नियम! किसे मिलेगा फायदा
IPL 2026, RCB vs GT: क्वालीफायर-1 में बारिश हुई तो क्या होगा? क्या है रिजर्व डे के नियम! किसे मिलेगा फायदा

इसके साथ ही उन्होंने चोट से उबर रहे विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट पर बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि साल्ट अब पूरी तरह फिट हैं और नेट पर लगातार अभ्यास कर रहे हैं। हालांकि, गुजरात के खिलाफ अंतिम एकादश (Playing XI) क्या होगी, इसका फैसला मैच से ठीक पहले परिस्थितियों को देखकर किया जाएगा। आईपीएल 2026 के फाइनल मैच को बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट किए जाने के विवादित फैसले पर जब पाटीदार से सवाल किया गया, तो उन्होंने एक सीनियर खिलाड़ी की तरह विवाद से बचते हुए कहा कि टीम का पूरा ध्यान इस समय वेन्यू पर नहीं, बल्कि क्वालीफायर-1 जीतकर सीधे फाइनल में जगह बनाने पर है।

IPL 2026 का सबसे मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर्स कौन? दिग्गजों को पछाड़ चमका यह भारतीय सितारा! चेक करें List
IPL 2026 का सबसे मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर्स कौन? दिग्गजों को पछाड़ चमका यह भारतीय सितारा! चेक करें List
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+