MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों को एक साथ मिल सकती है 14वीं और 15वीं किस्त! खाते में आएंगे ₹4000?

MP CM Kisan Kalyan Yojana 14th Installment: मध्य प्रदेश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (MP CM Kisan Kalyan Yojana) की 14वीं और 15वीं किस्त को लेकर नई अपडेट आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य सरकार दोनों किस्तें एक साथ जारी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो किसानों के बैंक खातों में एकमुश्त ₹4000 ट्रांसफर किए जाएंगे।

हालांकि अब तक मध्य प्रदेश सरकार की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन योजना से जुड़े लाभार्थी किसानों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

mp-cm-kisan-kalyan-yojana-14th-installment

MP CM Kisan Kalyan Yojana 14th Installment: कब आएगी 14वीं किस्त?

रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त मई 2026 के आखिरी सप्ताह या जून 2026 की शुरुआत में जारी की जा सकती है। माना जा रहा है कि सरकार किसानों को राहत देने के लिए 14वीं और 15वीं दोनों किस्तें एक साथ ट्रांसफर कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो पात्र किसानों को ₹2000 की जगह सीधे ₹4000 का लाभ मिलेगा। इससे खेती-किसानी के खर्चों में किसानों को बड़ी मदद मिल सकती है।

Delhi Gymkhana Club Case: क्या दिल्ली जिमखाना क्लब होगा खाली? केंद्र के खिलाफ सुनवाई में HC में क्या-क्या हुआ
Delhi Gymkhana Club Case: क्या दिल्ली जिमखाना क्लब होगा खाली? केंद्र के खिलाफ सुनवाई में HC में क्या-क्या हुआ

कौन से किसान इस योजना के लिए अयोग्य हैं?

  • ऐसे किसान या उनके परिवार के सदस्य जो सरकारी नौकरी (Government Employees) में हैं।
  • जो किसान या उनके परिवार के सदस्य इनकम टैक्स (Income Tax) का भुगतान करते हैं।
  • वर्तमान या पूर्व सांसद, विधायक, स्थानीय निकायों के चुने हुए जनप्रतिनिधि और संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति।

घर बैठे मिनटों में कैसे चेक करें स्टेटस

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किश्त की आधिकारिक घोषणा होने से पहले या पैसा ट्रांसफर होने के बाद आप आसानी से घर बैठे चेक कर सकते हैं कि आपको राशि स्वीकृत हुई है या नहीं। इसके लिए नीचे दी गई ऑनलाइन प्रक्रिया को फॉलो करें:

स्टेप 1: सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक 'स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेन्यू एप्लीकेशन' पोर्टल https://saara.mp.gov.in/ पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर आपको 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति' (Dashboard / Beneficiary Status) का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां स्टेटस देखने के लिए आपको तीन विकल्प मिलेंगे:

आपका पंजीकृत बैंक खाता नंबर (Bank Account Number)

आपकी PM किसान आईडी (PM Kisan ID)

या फिर आपका आधिकारिक पहचान नंबर

स्टेप 4: इनमें से किसी भी एक विवरण को दर्ज करें और कैप्चा कोड भरकर 'Search' या 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: स्क्रीन पर आपके सामने आपकी पात्रता, पिछली किश्तों का विवरण और आने वाली किश्त का पूरा स्टेटस खुलकर आ जाएगा।

हालांकि 14वीं और 15वीं किस्त को एक साथ जारी करने की खबरों ने किसानों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से अंतिम तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में किसान लगातार सरकार की घोषणा और पोर्टल अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। अगर दोनों किस्तें साथ आती हैं तो लाखों किसानों को बड़ी आर्थिक राहत मिल सकती है।

सास जज, फरार पति,खौफनाक CCTV! इन 5 सवालों में उलझी ट्विशा शर्मा की मौत मिस्ट्री, इन सबूतों ने बढ़ाया सस्पेंस
सास जज, फरार पति,खौफनाक CCTV! इन 5 सवालों में उलझी ट्विशा शर्मा की मौत मिस्ट्री, इन सबूतों ने बढ़ाया सस्पेंस
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+