कौन है ये अंडरवियर-बनियान वाला कुख्‍यात दबंग? जिसकी बंगाल पुलिस ने करवाई सड़क पर परेड, देखें Viral Video

Who is Akash Singh: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार आने के बाद कानून-व्यवस्था में कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बंगाल की सुवेंदु अधिकारी सरकार घुसपैठियों को डिपोर्ट करने की कार्रवाई जहां तेज कर दी है वहीं अपराधियों पर शिकंजा कस रही है।

इन दिनों साेशल मीडिया पर हावड़ा पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक कुख्यात बदमाश को अंडरवियर-बनियान में सड़कों पर घुमाते हुए नजर आ रहा हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन है ये बदमाश कौन हैं और इसने ऐसा क्‍या किया जिसकी वजह से इसकी हावड़ा पुलिस ने अंडरवियर-बनियान में परेड़ लगवाई?

Who is Akash Singh

Who is Akash Singh: कौन है ये अंडरवियर-बनियान वाला बदमाश?

यह बदमाश आकाश सिंह है, जो हावड़ा का जाना-माना रंगदार है। उस पर फिरौती, जबरन वसूली और डराने-धमकाने जैसे कई गंभीर आरोप हैं। वर्ष 2021 में उसने पुलिस पर फायरिंग भी की थी, इसके बावजूद उस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई थी।

ममता बनर्जी से क्‍या है इसका कनेक्‍शन?

बताया जाता है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेतृत्‍व वाली ममता बनर्जी सरकार के दौरान आकाश के संबंध बड़े नेताओं और पुलिस अधिकारियों से थे। इस वजह से पुलिस महकमे में उसकी काफी चलती थी और पुलिस उसके खिलाफ सख्त कदम उठाने से बचती थी।

पुलिस ने अंडरवियर-बनियान में क्‍यों करवाई परेड?

हालांकि, अब पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के प्रतिनिधित्‍व में बीजेपी सरकार आने के बाद पुलिस ने पुरानी शिकायतों के आधार पर आकाश को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे मालीपांचघरा और गोलाबाड़ी थाना क्षेत्रों में क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए ले गई थी, जहां वह पैंट और टी-शर्ट में नज़र आया था।

वहीं दूसरे दिन पुलिस कुख्‍यात दबंग आकाश सिंह को दोबारा अपराध की सीन रिक्रिएशन के लिए ले गई। इस बार, वह केवल अंडरवियर और बनियान पहने था, साथ ही उसके बाल और दाढ़ी भी कटे हुए थे। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी आकाश के साथ नजर आ रहे हैं।

क्‍या बोली पुलिस?

इस वायरल वीडियो को देखकर कुछ लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वायरल वीडियो पर सवालों के जवाब में पुलिस ने कहा कि यह जांच का हिस्सा है। उनका मकसद लोगों के मन से आकाश का डर खत्म करना था, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बन सके।

पश्चिम बंगाल के हर जिले में बनेंगे 'होल्डिंग सेंटर', रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशियों पर कसेगा शिकंजा
पश्चिम बंगाल के हर जिले में बनेंगे 'होल्डिंग सेंटर', रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशियों पर कसेगा शिकंजा
बेलूर मठ की क्या है खासियत? जिनके संतों को देखते ही बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी हुए नतमस्‍तक
बेलूर मठ की क्या है खासियत? जिनके संतों को देखते ही बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी हुए नतमस्‍तक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+