पंडित नेहरू की 54वीं पुण्यतिथि आज, PM मोदी-राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 54वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजघाट जाकर जवाहर लाल नेहरू की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं संग मौन भी रखा। आपको बता दें कि 14 नवंबर 1889 को जन्मे नेहरू का देहांत 27 मई 1964 को हुआ था।
वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि देश के पहले पीएम को उसकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देता हूं।
गौरतलब है कि आजादी के महानायकों में से एक थे पंडित जवाहर लाल नेहरू, जिन्हें आजाद भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ था। नेहरू एक समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र के वास्तुकार मानें जाते हैं तो बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते हैं। महान लेखक,विचारक और कुशल राजनेता जवाहर लाल नेहरू ने अंग्रेजी में 'द डिस्कवरी ऑफ इंडिया', 'ग्लिंपसेस ऑफ वर्ल्ड हिस्टरी' और बायोग्राफी 'टुवर्ड फ्रीडम' कई किताबें लिखी थीं।उन्हें शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए 11 बार नामित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications