चुनावी टकराव के बीच हुआ राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी का सामना, देखें तस्‍वीरें

कभी राहुल गांधी ने नजरें पीएम मोदी से चुराई तो कभी राहुल ने पीएम की आंख से आंख भी मिलाया वहीं प्रधानमंत्री मोदी भी कभी आंख चुराते तो कभी आंख मिलाते दिखें

नई दिल्ली। मौका देश के पहले गृहमंत्री वल्लभभाई पटेल सरदार की जयंती का था। इस मौके पर श्रद्धांजलि देने पीएम मोदी और राहुल गांधी सहित देश के दूसरे बड़े नेता संसद भवन में जमा हुए थे। इसी दौरान कुछ अहम पल ऐसे आए जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आमना-सामना हो गया। अब सवाल है, जब दो सियासी विरोधियों का सामना हुआ तब क्या हुआ और ये ही चर्चा का विषय बना हुआ है। कभी राहुल गांधी ने नजरें पीएम मोदी से चुराई तो कभी राहुल ने पीएम की आंख से आंख भी मिलाया वहीं प्रधानमंत्री मोदी भी कभी आंख चुराते तो कभी आंख मिलाते दिखें। इस दौरान जो दोनों सियासी दिग्गजों के चेहरे पर जो भाव था उससे भी कई बातें निकल कर सामने आ रही हैं।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी से चुराई नजरें

पीएम मोदी ने राहुल गांधी से चुराई नजरें

एक तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरते हुए दिख रहे हैं लेकिन दोनों नेताओं के चेहरे पर जो हाव-भाव हैं वो चर्चा का विषय हैं। तस्वीर में राहुल गांधी नरेंद्र मोदी की तरफ तिरछी नजरों से देखते हुए दिख रहे हैं, वहीं नरेंद्र मोदी के चेहरे पर जो भाव हैं उससे ऐसा लग रहा है कि वो राहुल गांधी से नजरें नहीं मिलाना चाह रहे हैं।

पीएम के सामने तन कर खड़े दिखे राहुल गांधी

पीएम के सामने तन कर खड़े दिखे राहुल गांधी

वहीं एक दूसरी तस्वीर में राहुल गांधी पीएम मोदी के सामने तन कर खड़े हैं लेकिन पीएम इधर-उधर देख रहे हैं और पीएम मोदी के बगल में खड़े राजनाथ सिंह के चेहरे पर हल्की मुस्कुराहट है। मौके पर राजनाथ सिंह के चेहरे की मुस्कुराहट को लेकर भी कई चर्चाए हो रही हैं। ऐसे में जब गुजरात में चुनाव होने है और राहुल गांधी और पीएम मोदी दोनों ने अपनी पूरी ताकत गुजरात में झोक रखी हैं।

जब पु्ष्प अर्पित करने पहुंचे राहुल गांधी तब भी हुआ सामना

जब पु्ष्प अर्पित करने पहुंचे राहुल गांधी तब भी हुआ सामना

राहुल गांधी औप पीएम मोदी एक और बार आमने सामने हुए थे जब दोनों लोग सरदार वल्लभभाई पटेल जयंति पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे थे। तस्वीरों में साफ देखा जी सकता है कि पीएम मोदी पुष्प अर्पित करने के बाद कुछ और देख रहे हैं और राहुल गांधी उनकी तरफ देख रहे हैं लेकिन दोनों लोगों अपने नजरों को कहीं और व्यस्त दिखाने की कोशिश करते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+