पीएम मोदी ने किया भूटान से मदद का वादा, जनता से साझा की राजकीय यात्रा की तस्वीर

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिनों के भूटान दौरे पर थे। उन्होंने 22 और 23 मार्च को भूटान की यात्रा की थी। इस दौरान भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने लिंगकाना पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करते हुए उनके लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने राजकुमारों के साथ शानदार क्षण साझा किए।

cg news
इससे पूर्व पीएम मोदी ने भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा शनिवार को संपन्न की थी। इस दौरान पीएम ने थिम्पू को विकास कार्यों में भारत के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और उसे अगले पांच साल में 10,000 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध करने का संकल्प लिया। पीएम मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे के साथ थिम्पू में भारत के सहयोग से निर्मित महिलाओं और बच्चों के लिए एक आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन भी किया था।
यात्रा संपन्न के दौरान भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ ही पीएम टोबगे पारो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम मोदी को विदा करने आए।

प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली के लिए प्रस्थान करते समय मुझे विदा करने के लिए महामहिम भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के हवाई अड्डे पर आने से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह भूटान की बहुत खास यात्रा रही। मुझे भूटान नरेश, प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे तथा भूटान के अन्य विशिष्ट लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिला। मैं 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से मुझे सम्मानित करने के लिए आभारी हूं।

भूटान के प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे यहां आने के लिए मेरे भाईका बहुत-बहुत धन्यवाद। न तो उनका व्यस्त कार्यक्रम, न ही खराब मौसम,उन्हें हमारे देश की यात्रा करने के अपने वादे को पूरा करने से रोक सका। यह अवश्य ही मोदी की गारंटी लगती है!

इससे पूर्वशुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान पाने वाले वह अन्य देश (भूटान से बाहर) के प्रथम शासनाध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़ें GT vs MI, Pitch Report: आज अहमदाबाद में होगी कांटे की टक्कर, जानें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच-वेदर रिपोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+