GT vs MI, Pitch Report: आज अहमदाबाद में होगी कांटे की टक्कर, जानें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच-वेदर रिपोर्ट
Gujarat Titans vs Mumbai Indians: आईपीएल 2024 का पांचवां मैच आज रात गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा। जीटी ने आईपीएल 2023 में एमआई को दो बार हराया, जबकि 2022 सीज़न में दोनों फ्रेंचाइजी के बीच एकमात्र मुकाबले में मुंबई ने रोमांचक जीत हासिल की। इस सीजन की भिड़ंत से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच ओर वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
दो नए कप्तानों के बीच होगी टक्कर
इस साल हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आएंगे, जबकि शुभमन गिल जीटी की कप्तान करते दिखेंगे। दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत करेंगे। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

GT vs MI, Pitch Report: अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को आईपीएल में हाई स्कोरिंग पिच के रूप में जाना जाता है। सफेद गेंद वाले क्रिकेट में पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए एक संतुलित सतह प्रदान करती है। तेज गेंदबाजों को कुछ सीम मूवमेंट और अतिरिक्त उछाल मिलता है, जो कई बार मददगार हो सकता है।
गुजरात बनाम मुंबई की पिच रिपोर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, खेल की शुरुआत के समय आसमान साफ रहने का अनुमान है। मैच के दौरान तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। फैंस बिना किसी रुकावट के मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।
मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस गोपाल, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, डेवाल्ड ब्रेविस, क्वेना मफाका, नमन धीर।
गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, उमेश यादव, नूर अहमद, केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, जयंत यादव, संदीप वारियर, शाहरुख खान, अभिनव मनोहर, शरथ बीआर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, दर्शन नालकंडे, कार्तिक त्यागी, स्पेंसर जॉनसन, अजमतुल्लाह उमरजई, सुशांत मिश्रा।












Click it and Unblock the Notifications