Video: और ओबामा के लिए पीएम मोदी फिर से बन गए एक 'चायवाले'

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनावों के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने चायवाले होने के बारे में खूब बातें की थीं। वहीं अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने भी भारत आने से पहले एक 'चायवाले' के हाथ में देश की कमान सौंपने को लेकर भारतीयों की तारीफ की थी। ऐसे में जब पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति बराक ओबामा हैदराबाद हाउस में मुलाकात के लिए मिले तो मोदी ने अपना पुराना रूप धारण कर लिया।

PM-Modi-prepares-tea-for-Obama

ओबामा के साथ चाय पर चर्चा

हैदराबाद हाउस में एक बंद कमरे की मीटिंग के बाद मोदी और ओबामा हैदराबाद हाउस के गार्डन में आए। यहां पर दोंनों के बीच करीबी एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही थी।

दोनों के आसपास न तो कोई अमेरिकी अधिकारी मौजूद था और न ही कोई भारतीय मौजूद था। ऐसे में दोनों के बीच खूब बातें भी हुईं। इन्‍हीं बातचीत के पलों के बीच दोनों लोग उस शामियाने में पहुंचे जो खासतौर पर तैयार किया गया था। यहां पर पीएम मोदी ने ओबामा को अपने हाथों से चाय बनाकर पिलाई।

काफी देर तक होती रही बात

दोनों के बीच काफी देर तक बातें होती रहीं और इस बात के कयास लगाए ही लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने किन मुद्दों पर बात की होगी। इस बात की उम्‍मीद है कि मोदी और ओबामा दोनों के बीच आईएसआईएस एक गंभीर मुद्दा हो सकता है क्‍योंकि अमेरिका अभी तक इस संगठन को कंट्रोल करने में पूरी तरह से फेल होता नजर आ रहा है।

इसके अलावा हो सकता है कि ओबामा ने मोदी के साथ उन रुकी हुई डिफेंस डील्‍स को फाइनल करने की बात भी की हो जो अमेरिका के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

पाक और चीन की टेंशन

भले ही दोनों के बीच बातचीत जो भी हुई हो लेकिन उससे एक बात तो साफ है कि मोदी और ओबामा के बीच बढ़ती नजदीकियों की वजह से पाकिस्‍तान और चीन का चैन छिन गया होगा। इस बात को खुद सुरक्षा विशेषज्ञ भी मान रहे हैं कि पाक न जाने का फैसला करने वाले ओबामा ने उसकी नींदों को उड़ा कर रख दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+