BJP सांसद सुनीता दुग्गल ने याद दिलाई पीएम की भविष्यवाणी, कहा- 'देखिए आज सच हो गई...'
PM Modi Prediction No-Confidence Motion: बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि पीएम मोदी ने 2018 में ही विपक्ष के दूसरे अविश्वास प्रस्ताव लाने की भविष्यवाणी कर दी थी।सुनीता दुग्गल ने कहा कि 2018 में अपनी सरकार के खिलाफ पहले अविश्वास प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भविष्यवाणी की थी।
उन्होंने कहा था कि विपक्ष एक बार फिर एकजुट होंगे और 2023 तक एक और अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। आज हम यह देख रहे हैं। पीएम मोदी की भविष्यवाणी सच साबित हुई।

बीजेपी सांसद ने विपक्षी गठबंधन INDIA पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन पार्टियों के खिलाफ कांग्रेस बोलती थी, उन्होंने उसके साथ गठबंधन कर लिया है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे लंबे समय तक एकजुट रहेंगे। यह निश्चित रूप से टूट जाएगा, लेकिन इसमें कुछ समय लग सकता है।
बता दें कि इससे पहले 2018 में टीडीपी ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। सरकार को फ्लोर टेस्ट में पूर्ण बहुमत मिला था। करीब 5 साल बाद अब विपक्ष ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। कांग्रेस की तरफ से गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है।
विपक्ष का कहना है कि पीए मोदी मणिपुर मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है, एक शब्द नहीं बोल रहे हैं। इसलिए हम अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं। हम चाहते हैं कि पीएम मोदी सदन में आकर मणिपुर मुद्दे पर जवाब दें।












Click it and Unblock the Notifications