ट्रम्प को इजराइल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बंधकों की रिहाई पर PM Modi ने नेतन्याहू को सराहा

PM Modi Praise Netanyahu: इज़राइल के प्रधानमंत्री बेनजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने सोमवार, 13 अक्तूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इज़राइल पुरस्कार (Israel Prize) के लिए नामांकित किया, जो देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

नेतन्याहू ने ट्रंप को "व्हाइट हाउस में इजराइल का अब तक का सबसे बड़ा मित्र" बताते हुए कनेसट में आयोजित ऐतिहासिक सत्र के दौरान उनका भव्य स्वागत किया।

pm-modi-praise-netanyahu-hostage-release

नेतन्याहू ने अपने संबोधन में कहा, "मैंने कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों को देखा है, लेकिन किसी ने भी दुनिया को इतनी तेजी और निर्णायकता से प्रभावित नहीं किया जितना हमारे मित्र डोनाल्ड जे ट्रंप ने किया। आपने बंधकों की रिहाई में निर्णायक भूमिका निभाई और हमारी सभी युद्ध उद्देश्यों को पूरा करने में मदद की।"

पीएम मोदी ने जताई खुशी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंधकों की रिहाई पर खुशी जताते हुए कहा, "हम बंधकों की रिहाई का स्वागत करते हैं। यह क्षण उनके परिवारों के साहस, राष्ट्रपति ट्रंप के अडिग शांति प्रयासों और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दृढ़ संकल्प का सम्मान है। हम क्षेत्र में स्थिरता और शांति स्थापित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का समर्थन करते हैं।"
ट्रम्प का यह सम्मान मुख्य रूप से हाल ही में हुई शांति प्रक्रिया और बंधकों की रिहाई के लिए दिया गया। इज़राइल और हमास के बीच दो साल तक चले युद्ध के दौरान 251 लोगों का अपहरण हुआ था, जिनमें से सभी 20 जीवित बंधकों को सुरक्षित वापस लाया गया। ट्रंप की मध्यस्थता और शांति प्रयासों को नेतन्याहू ने इस सफलता का मुख्य कारण बताया।

कनेसट में ट्रंप का भव्य स्वागत

इजरायली संसद कनेसट में अध्यक्ष आमिर ओहाना ने ट्रंप की तुलना प्राचीन फ़ारसी शासक साइरस द ग्रेट से की, जिन्होंने यहूदी लोगों को यरूशलेम लौटने की अनुमति दी थी। ओहाना ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप, आप इज़राइल के लोगों के सामने केवल एक अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में नहीं खड़े हैं, बल्कि यहूदी इतिहास के एक महान व्यक्ति के रूप में भी याद रखे जाएंगे।"

ट्रंप को कनेसट में दो मिनट और तीस सेकेंड तक स्टैंडिंग ओवेशन मिला, जबकि कनेसट गार्ड ने ट्रम्पेट बजाकर उनका स्वागत किया।

बंधकों की सुरक्षित रिहाई

जानकारी के अनुसार बंधकों में एल्काना बोहबोट, अविनाटन ओर, योसेफ-हाइम ओहाना, एव्यातर डेविड, रोम ब्रास्लाव्स्की, सेगेव काल्फॉन, निम्रोद कोहेन, मैक्सिम हर्किन, एइटान हॉर्न, मातन जंगौकर, बार कुपर्श्टीन, डेविड कुनीयो, एरियल कुनीयो, गली, ज़िव बर्मन, मातन एंगरेस्ट, अलोन ओहेल, ओमरी मिरान, एइटान मोर और गाई गिलबोआ-डल्लाल शामिल थे। इन्हें हमास द्वारा रेड क्रॉस को सौंपने के बाद इज़राइल की विशेष सुरक्षा बलों ने सुरक्षित रूप से गाजा पट्टी से निकाला।

बंधकों की रिहाई के साथ ही गाजा में सीजफायर समझौते की प्रक्रिया भी शुरू हुई है। संयुक्त राज्य अमेरिका, क़तर, मिस्र और तुर्की ने इस समझौते में मध्यस्थता की। अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मानवतावादी संस्थाओं ने संयुक्त प्रयासों की सराहना की है, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता और शांति स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+