पीएम मोदी के विमान में आई तकनीकी खराबी, देवघर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

PM Modi in Jharkhand: झारखंड में चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। दूसरे चरण में जामताड़ा जिले के दोनों विधानसभा सीटें नाला और जामताड़ा के अलावा पूरे संथाल परगना प्रमंडल की 18 सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में दलों के स्टार प्रचारक दिन रात अपने दल के चुनावी अभियान में जुटे हुए हैं। ऐसे पीएम मोदी शुक्रवार को बीजेपी की कई चुनावी कार्यक्रम में शामिल हुए। दिल्ली वापस लौटते वक्त रास्ते में उनके प्लेन में खराबी आई, जिसके चलते राजधानी पहुंचने में उन्हें कुछ देरी भी हुई।

प्रधानमंत्री के तय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को झारखंड के दौरे पर थे। जब वे चुनावी रैलियों के बाद दिल्ली वापस जा रहे थे तो उनके विमान में अचानक खराबी आ गई। ऐसे में विमान को देवघर एयरपोर्ट पर ही रोकना पड़ा। समस्या ठीक होने के बाद पीएम का विमान फिर से दिल्ली के रवाना हुआ।

PM Modi plane kept at Deoghar airport

दरअसल, शुक्रवार को पीएम मोदी बीजेपी की चुनावी रैलियों में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। यहां मंच से उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में आदिवासी समुदायों के योगदान को मान्यता न देने पर पिछली कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना की। पीएम मोदी ने राजनीति में वंशवाद को बढ़ावा देने पर भी राजनीतिक दलों की आलोचना की।

उन्होंने कांग्रेस या किसी का नाम लिए बिना पीएम ने कहा कि सारा श्रेय सिर्फ एक पार्टी और एक परिवार को देने का प्रयास किया गया। पीए मोदी ने सवाल किया कि देश को एक परिवार की वजह से आजादी मिली, तो बिरसा मुंडा ने 'उलगुलान' आंदोलन क्यों शुरू किया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+