बापू की जंयती पर साबरमती आश्रम पहुंचे PM मोदी, विजिटर बुक में लिखा ये खास मैसेज
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंचे। पीएम ने इस मौके पर वहां बच्चों से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने वहां लगी गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने वहां बापू पर लिखी गई एक पुस्तक का विमोचन भी किया। इसके बाद वहां की विजिटर्स बुक में प्रधानमंत्री मोदी ने संदेश भी लिखा। पीएम मोदी आश्रम में करीब 20 मिनट तक रुके।

उन्होंने कहा कि, मुझे इस बात की संतुष्टि है कि गांधी जी की 150 जयंती के अवसर पर, हम 'स्वच्छ भारत' के उनके सपने को पूरा करने के साक्षी बन रहे हैं। मैं भाग्यशाली महसूस करता हूं कि इस अवसर पर जब भारत खुले शौच से मुक्त हो गया तो मैं आश्रम में हूं। हालाँकि हमें देश की आज़ादी के लिए उनकी लड़ाई पर बापू के साथ चलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उनके नक्शेकदम पर चलना अब हमारा कर्तव्य है। जन-भाषाधर 'का उनका संदेश आज देश के कोने-कोने तक पहुँच चुका है और इससे हमें अपने लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश को खुले में शौच मुक्त घोषित कर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने ऐसी व्यवस्था बनाने की कोशिश की है, जैसी बापू चाहते थे। उन्होंने कहा, 'बापू आखिरी आदमी के लिए फैसले की बात करते थे। हमने उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना और स्वच्छता योजना से इसे व्यवस्था का हिस्सा बना दिया है।' पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 60 महीने में 60 करोड़ लोगों के लिए शौचालय तैयार किए गए। 11 करोड़ शौचालयों के निर्माण की बात सुनकर विश्व अचंभित है।












Click it and Unblock the Notifications