PM Modi ने हेल्थकेयर पर भारत का विजन बताया, कहा- जीवन बचाने का मिशन महान, भारत की भागीदारी पर गर्व
PM मोदी ने 'वन अर्थ वन हेल्थ- एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 समिट' की शुरुआत के मौके पर कहा, भारत ने G-20 की प्रेसीडेंसी 'वन अर्थ वन हेल्थ वन फ्यूचर' की थीम के साथ शुरू की है। उन्होंने स्वास्थ्य और कल्याण की बातें भी कही

PM Modi One Earth One Health Advantage Healthcare India 2023 समिट में बोले, हमारा लक्ष्य सभी का अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण है। हमारा लक्ष्य सभी का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण है।
रोग मुक्त होना कल्याण के मार्ग पर पड़ाव
उन्होंने कहा, स्वास्थ्य के प्रति भारत की दृष्टि केवल बीमारी की कमी पर ही नहीं रुकती। रोगों से मुक्त होना कल्याण के मार्ग का एक पड़ाव मात्र है। 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य - एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023' पर प्रधानमंत्री ने भारत का विजन शेयर किया।
जीवन बचाने के महान मिशन में भारत की भागीदारी
समिट में पीएम मोदी ने कहा, हजारों साल पहले भी, जब कोई वैश्विक महामारी नहीं थी, उस समय भी स्वास्थ्य के लिए भारत की दृष्टि हमेशा सार्वभौमिक रही है। टीकों और दवाओं से जीवन बचाने के महान मिशन में कई देशों का भागीदार होने पर भारत को गर्व है।
भारत का दृष्टिकोण बीमारी की कमी पर ही नहीं रुकता
उन्होंने कहा, आज जब हम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' कहते हैं तो यह वही विचार है। 'वन अर्थ, वन हेल्थ- एडवांटेज हेल्थकेयर' की थीम पर पीएम मोदी ने कहा, स्वास्थ्य के बारे में भारत का दृष्टिकोण बीमारी की कमी पर ही नहीं रुकता है।
डॉक्टरों की क्षमता और प्रतिबद्धता के लिए व्यापक सम्मान
बकौल प्रधानमंत्री मोदी, जब प्रतिभा की बात आती है तो दुनिया ने भारतीय डॉक्टरों का प्रभाव देखा है। भारत और बाहर दोनों जगह, हमारे डॉक्टरों को उनकी क्षमता और प्रतिबद्धता के लिए व्यापक रूप से सम्मान दिया जाता है।
प्रतिभा, तकनीक, ट्रैक रिकॉर्ड और परंपरा
उन्होंने कहा, जब समग्र स्वास्थ्य सेवा की बात आती है तो भारत के पास कई ताकतें हैं, हमारे पास प्रतिभा है, हमारे पास तकनीक है, हमारे पास ट्रैक रिकॉर्ड है और हमारी परंपरा है।
जी20 देशों की मेजबानी कर रहा है भारत
बता दें कि भारत जी20 देशों की मेजबानी कर रहा है। इस साल जी20 देशों के सम्मेलन से पहले देशभर में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी कड़ी में जी20 के एजुकेशन वर्किंग ग्रुप की बैठक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में होनी है।












Click it and Unblock the Notifications