Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'भारत के सपने पूरा करने वाला, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट', Budget 2025 पर PM की बड़ी बातें

PM Modi on Union budget 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बजट को भारत की 140 करोड़ की जनता का आंकाक्षाओं को बजट बताया है। पीएम ने दावे का साथ कहा कि बजट फोर्स मल्टीप्लायर है, जो बचत, निवेश, उपभोग और विकास की रफ्तार में वृद्धि करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई है कि बजट भारत के विजन 2047 को भी बढ़ावा देना वाला है।

बजट 2025 पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नए बजट का सिर्फ इस बात पर फोकस नहीं है कि सरकारी खजाने को कैसे भरा जाए, बल्कि बजट में इस बात जोर दिया गया है कि देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगी?

PM Modi on Union budget 2025

बजट को लेकर पीएम मोदी ने कहा, "आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर होता है कि सरकारी खजाना कैसे भरेगा, लेकिन यह बजट इसके बिल्कुल विपरीत है। यह बजट देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगा? देश के नागरिकों की बचत कैसे बढ़ेगी, देश के नागरिक विकास में भागीदार कैसे बनेंगे... सुधारों की दृष्टि से यह बजट बहुत मजबूत नींव रखता है, बजट में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, परमाणु क्षेत्र में निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करना ऊर्जा ऐतिहासिक है। यह देश के विकास में सिविल न्यूक्लियर एनर्जी का बड़ा योगदान सुनिश्चित करेगी।"

केंद्रीय बजट 2025 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "यह बजट फोर्स मल्टीप्लायर है। यह बजट बचत, निवेश, उपभोग और विकास को तेजी से बढ़ाएगा। मैं इस जनता जनार्दन, जनता के बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं।"

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम ने कहा, "आज का दिन भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट है। यह हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। हमने कई क्षेत्रों के लिए दरवाजे खोले हैं।" विकसित भारत के मिशन को आम नागरिक चलाने वाला है।"

प्रधानमंत्री ने भारत की विरासत को संरक्षित करने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने, "आज देश 'विरासत के साथ-साथ विकास' के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। इस बजट में इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाए गए हैं। इस बजट में करोड़ों पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए 'ज्ञान भारत मिशन' की शुरुआत की गई।"

पीएम मोदी ने जहाज निर्माण को बुनियादी ढांचे का दर्जा पर जोर देते हुए कहा कि इससे घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, आत्मनिर्भरता का समर्थन होगा, नौकरियां पैदा होंगी और पर्यटन विकास की संभावनाएं खुलेंगी। पीएम मोदी ने कहा, "बुनियादी ढांचे का दर्जा दिए जाने से देश में बड़े जहाजों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, इससे आत्मनिर्भर पहल में तेजी आएगी। जहाज निर्माण एक ऐसा क्षेत्र है जो रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। इसके अलावा, देश में पर्यटन विकास की व्यापक संभावनाएं हैं।"

पीएम ने आगे कहा कि देश के एससी, एसटी और महिलाएं जो नए उद्यमी बनना चाहती हैं, उनके लिए बिना गारंटी के 2 करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराने की योजना भी शुरू की गई है। पीएम मोदी ने कहा, "इस बजट में नए जमाने की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गिग वर्कर्स के लिए बड़ी घोषणा की गई है, पहली बार गिग वर्कर्स का ई-पंजीकरण किया जाएगा, श्रम पोर्टल और फिर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+