पीएम मोदी ने तिरुपति में बालाजी के किए दर्शन, जगन मोहन रेड्डी भी रहे मौजूद

अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव और श्रीलंका के दौरे के बाद रविवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंचे। वो सीधे श्रीलंका से यहां पहुंचे। पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में भगवान बालाजी के दर्शन किए। इस मौके पर उनके साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी भी मौजूद रहे। तिरुपति में जगन मोहन रेड्डी ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

pm modi offer prayers to Lord Venkateshwara at Tirumala temple

प्रधानमंत्री नरेंद्व मोदी ने इससे पहले तिरुपति में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के शुरुआत में कहा कि मुझे अनेक बार तिरुपति आने का सौभाग्य मिला है। आज फिर एक बार नई सरकार बनने के बाद मैं भगवान वेंकटेश के चरणों में सर झुका के आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। पीएम मोदी ने जगन मोहन रेड्डी को आन्ध्र में सरकार बनाने पर बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि केंद्र सरकार आपके सपनों को पूरा करने के लिए आपके साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

गौरतलब है कि जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में टीडीपी को हराकर सत्ता हासिल की है। लोकसभा के साथ आंध्र में विधानसभा चुनाव हुए थे। जगन के नेतृत्व में पार्टी ने आंध्र प्रदेश की 175 में 151 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की। टीडीपी को मात्र 23 सीटों पर संतुष्ट करना पड़ा। वहीं लोकसभा की 25 सीटों में वाईएसआर कांग्रसे को 22 सीट मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+