PM Modi Mother Health Live: मां से मुलाकात कर अस्पताल से निकले पीएम मोदी, डॉक्टर बोले- हालत स्थिर

पीएम मोदी की मां अस्पताल में भर्ती (PM Modi Mother Heeraben Health Live News): पीएम मोदी की मां (Heeraben Modi) बीमार हैं। उनको अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

modi

PM Modi Mother Heeraben Health (पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत) Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद तुरंत उनको अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बुधवार दोपहर दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे। एयरपोर्ट से वो सीधे अस्पताल गए और अपनी मां से मुलाकात कर उनका हाल जाना। डॉक्टरों की टीम ने भी हीरा बा के स्वास्थ्य का अपडेट पीएम को दिया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पढ़ें इस खबर से जुड़ा हर अपडेट लाइव-

LIVE Feed
Dec 28, 2022, 7:53 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां हीराबा की सेहत की स्वास्थ्य की जानकारी लेकर अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल से निकल चुके हैं। वे करीब एक घंटे 20 मिनट अस्पताल में रुके थे।
Dec 28, 2022, 5:35 PM IST

पीएम मोदी मां से मुलाकात कर बाहर आ गए हैं।
Dec 28, 2022, 5:18 PM IST

पीएम मोदी की मां की हालत स्थिर बताई जा रही है।
Dec 28, 2022, 4:46 PM IST

कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने ट्वीट कर लिखा कि मोदी जी की मां हीरा बा के अस्पताल में दाखिल होने की दुखद ख़बर सामने आई है। पूरे देश की दुआ उनके साथ है। मुझे विश्वास है वे जल्द ठीक होकर घर लौटेगी।
Dec 28, 2022, 4:44 PM IST

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर पीएम मोदी की मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
Dec 28, 2022, 4:36 PM IST

अस्पताल के डॉक्टर पीएम को हीरा बा के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं।
Dec 28, 2022, 4:35 PM IST

कुछ देर पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री भी अस्पताल गए थे।
Dec 28, 2022, 4:34 PM IST

पीएम ने मां से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
Dec 28, 2022, 4:34 PM IST

पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल पहुंचे।
Dec 28, 2022, 4:26 PM IST

अस्पताल के मुताबिक हीरा बा की हालत स्थिर बनी हुई है।
Dec 28, 2022, 4:26 PM IST

पीएम मोदी की मां को कफ की दिक्कत बताई जा रही।
Dec 28, 2022, 4:25 PM IST

यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां भर्ती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+