पीएम मोदी ने जिस तरह तमिलनाडु में गवर्नर का दुरुपयोग किया, वही कर्नाटक में किया: DMK

बेंगलुरू: कर्नाटक में सियासी उठापटक के बाद बीएस येदुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली लेकिन अभी उन्हें बहुमत साबित करना होगा। बहुमत के आंकड़े के लिए बीजेपी पूरी कोशिश कर रही है कि कांग्रेस-जेडीएस के विधायकों किसी प्रकार वोटिंग से रोका जा सके। वहीं येदुरप्पा के सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही कई दलों ने कर्नाटक के राज्यपाल और भाजपा दोनों पर जमकर निशाना साधा है। डीएमके नेता एमके स्टालिन ने भी अब पीएम मोदी पर हमला बोला है।

PM Modi misused the office of Governor in Tamil Nadu and now in karnataka says mk stalin, dmk

एमके स्टालिन ने कहा कि सभी ने देखा था कि किस प्रकार पीएम मोदी ने तमिलनाडु में राज्यपाल के पद का दुरुपयोग किया था। स्टालिन ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि उस वक्त जो तमिलनाडु में हुआ, अब कर्नाटक में हुआ है। उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से लोकतंत्र और कानून के खिलाफ है। हम इसकी निंदा करते हैं।

इसके पहले जेडीएस विधायक दल के नेता एचडी कुमारस्वामी ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि बीजेपी और उनके मंत्री विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। कुमारस्वामी ने आरोप लगाया था कि गवर्नर ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। कुमारस्वामी ने ये भी कहा था बीजेपी लोकतंत्र को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ देशहित में एकजुट होना पड़ेगा।

बता दें कि येदुरप्‍पा के सीएम पद की शपथ लेने के बाद कांग्रेस ने इसका विरोध किया और नेता ग़ुलाम नबी आजाद की अगुवाई में कांग्रेस के विधायक महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गये थे। इसके पहले बुधवार की रात,कई घंटों के राजनीतिक ड्रामे के बाद सुप्रीम कोर्ट ने शपथ ग्रहण समारोह रोकने से इंकार कर दिया था और राज्यपाल ने येदियुरप्पा को सीएम पद की शपथ दिलाई थी। येदुरप्‍पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के राज्यपाल वजुभाई वाला के फैसले के खिलाफ कांग्रेस और जेडीएस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार आधी रात के बाद सुनवाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+