अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, , इन मसलों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। अमेरिका के रक्षा सचिव जनरल लॉयड जे ऑस्टिन शुक्रवार शाम तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे। वह अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाक़ात करेंगे। यात्रा के पहले दिन लॉयड ऑस्टिन ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात की। उन्होंने पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरफ से भेजे गए अभिवादन से अवगत कराया।

PM Modi meets US defence secretary Lloyd Austin

इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की सोच का भी जिक्र किया जो कि द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देती है। उन्होंने ऑस्टिन के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को अपनी शुभकामनाएं भी दी। लॉयड ऑस्टिन बाइडेन सरकार के पहले मंत्री हैं जो प्रधानमंत्री मोदी से मिल रहे हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, आज अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने मेरी शुभकामनाओं के राष्ट्रपति जो बाइडेन तक पहुंचाया। भारत और अमेरिका अपनी रणनीतिक साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं जो वैश्विक परिदृश्य के लिए एक ताकत है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी बात की है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने भी दो देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने के प्रति अमेरिकी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए अमेरिका की मजबूत इच्छा व्यक्त की भी बात कही।जो बाइडेन द्वारा अमेरिका की सत्ता संभालने के बाद पहली बार कोई शीर्ष मंत्री भारत आया है। ऑस्टिन के आने का उद्देश्य हिंद-प्रशांत सहित क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रमकता के मद्देनजर द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+