अलगाववादी नेता सज्जाद लोन से मिले प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। कश्मीर में चुनाव का शंखनाद बजने के बाद से ही यहां की राजनीति एक बार फिर से गरमा गयी है। अलगाववादी नेता सज्जाद लोन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। एक तरफ सज्जाद का कहना है कि उन्होंने कश्मीर के विकास के मुद्दो पर बात करने के लिए प्रधानमंत्री से मुलाकात की तो वहीं कयास लगाये जा रहे हैं कि सज्जाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

सज्जदा लोन ने कुछ ही दिनों पहले आरएसएस के प्रवक्ता राम माधव से मुलाकात थी। वहीं राम माधव ने कहा कि भाजपा ऐसी किसी भी लोकतांत्रिक पार्टी को अपना समर्थन देगी जो जम्मू कश्मीर में परिवारवाद की राजनीति को खत्म करने के लिए आगे आयेगी। जम्मू-कश्मीर और झारखंड़ में 25 नवंबर से पांच चरणों में मतदान होने हैं।
वहीं भाजपा ने दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर में वह अकेले दम पर सरकार बनाने में सफल होगी। राम माधव ने कहा कि जम्मू में बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए मोदी सरकार के प्रयासों से लोग काफी खुश हैं। वहीं उन्होंने कहा कि हमारे मैनीफेस्टो में यह साफ हो जायेगा कि अनुच्छेद 370 रहेगा या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications