जब राहुल मेट्स पीएम मोदी, तब क्या हुई बातें?

जब संसद में राहुल गांधी और पीएम मोदी की मुलाकात हुई उस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और शशि थरूर भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने उन दोनों कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात की।

नई दिल्ली। मौका देश के 14 वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथग्रहण समारोह का था, पीएम नरेंद्र मोदी अपने चैंबर से निकलकर संसद के गेट की तरफ जा रहे थे,इसी दौरान कॉरिडोर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हो गई।

 पीएम ने कहा कैसे हैं राहुल जी ?

पीएम ने कहा कैसे हैं राहुल जी ?

मंगलवार को नरेंद्र मोदी अपने चैंबर से निकलकर रामनाथ कोविंद को रिसीव करने संसद के गेट की तरफ जा रहे थे तभी कॉरिडोर में उन्हें राहुल गांधी मिल गए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी की तरफ हाथ बढ़ाकर पूछा कैसे हैं राहुल जी। तो राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए पीएम का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा ठीक हूं सर।

राहुल के साथियों से मिले पीएम

राहुल के साथियों से मिले पीएम

जब संसद में राहुल गांधी और पीएम मोदी की मुलाकात हुई उस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और शशि थरूर भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने उन दोनों कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात की।

दूसरी कतार में बैठे राहुल से पूछा था हाल-चाल

दूसरी कतार में बैठे राहुल से पूछा था हाल-चाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉनसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं का अभिवादन किया था। दरअसल प्रधानमंत्री सेशन शुरू होने से 5 मिनट पहले ही पहुंच गए थे। वहां वो खुद आगे बढ़कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई विपक्षी नेताओं से मिले। इसी दौरान सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उस दिन भी पीएम मोदी ने दूसरी कतार में बैठे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

 'हमें इसी तरह हमेशा मिलते रहना चाहिए'

'हमें इसी तरह हमेशा मिलते रहना चाहिए'

संसद में भारी हंगामा और नोटबंदी के बीच कांग्रेस उपाध्य राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। खबरों के मुताबिक, इस मुलाकात में पीएम मोदी ने राहुल से कहा 'हमें इसी तरह हमेशा मिलते रहना चाहिए'। राहुल गांधी किसानों की ऋण माफी को लेकर अपनी पार्टी के शीर्ष नेता के प्रतिनिधिमंडल के साथ पीएम को एक ज्ञापन सौंपा था। तब राहुल और पीएम मोदी की मुलाकात चर्चा का विषय बनी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+