Walmart CEO के साथ मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा- सार्थक रही मुलाकात, हुई व्यावहारिक चर्चा
वॉलमार्ट के सीईओ ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात की है। पीएम मोदी उनके साथ अपनी फोटो शेयर बतााया कि उन्होंने कि उनसे क्या बता हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉलमार्ट के सीईओ डग मैकमिलन के साथ दिल्ली में मुलाकात की। इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी ये मुलाकाात सक्सेज रही और इस मौके पर विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा भी हुई।
पीएम मोदी ने इस मुलाकात के बारे में लिखी ये पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी बताया कि वह भारत को निवेश के लिए एक आकर्षक डेस्टीनेशन के रूप में देखकर खुश हैं। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- वॉलमार्ट के सीईओ डग मैकमिलन के साथ बैठक सार्थक रही। हमने विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक चर्चा की। भारत को निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभरता देखकर खुशी हुई।
Walmart Inc ने ट्वीट ने दी थी ये जानकारी
13 मई को Walmart Inc ने ट्वीट किया था और लिखा था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अच्छी बातचीत के लिए धन्यवाद। हम 2027 तक भारत से प्रति वर्ष 10 अरब डॉलर का निर्यात करने की दिशा में काम कर रहे हैं और भारत को एक मजबूत बनाने के लिए रसद, कौशल विकास और सप्लाई यूनिट को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस पोस्ट में आगे लिखा खिलौने, सीफूड और अन्य सामानों में वैश्विक निर्यात किया जाएगा।
मैकमिलन ने बोली ये बात
वॉलमार्ट इंक ने एक ट्वीट में मैकमिलन के हवाले से कहा गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यात्रा हमारे भारत के साथ काम करने के साझा मूल्य को मजबूत करती है। साथ मिलकर हम देश के विनिर्माण विकास का समर्थन करना जारी रखेंगे और अवसर पैदा करेंगे।
The meeting with Mr. Doug McMillon, CEO of @Walmart, was a fruitful one. We had insightful discussions on different subjects. Happy to see India emerge as an attractive destination for investment. https://t.co/o6YgFfgbF5
— Narendra Modi (@narendramodi) May 14, 2023












Click it and Unblock the Notifications