पीएम मोदी ने होली पर 100 से अधिक लोगों को किया फॉलो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली के मौके पर गिले-शिकवे भुलाकर राजनीति में अपने कई विरोधियों को सोशल मीडिया पर फॉलो करना शुरु कर दिया है। होली के मौके पर पीएम मोदी ने तकरीबन सौ से अधिक राजनेताओं को ट्विटर पर फॉलो किया है। इसमें कई ऐसे नेता हैं जो पीएम मोदी और उनकी सरकार के धुर विरोधी हैं।

पीएम ने जिन लोगों को ट्विटर पर फॉलो किया है उसमें कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और कई नेताओं को फॉलो किया है। पीएम ने कई दिग्गज विरोधी नेताओं के साथ बहुत से सांसदों को भी ट्विटर पर फॉलो किया है। हालांकि यहां एक बात यह भी समझने की जरूरत है कि ट्विटर पर किसी को फॉलो करने का मतलब उस व्यक्ति का समर्थन करना नहीं होता है बल्कि उनके विचारों को जानने का एक प्लेटफॉर्म होता है।
पीएम मोदी ने होली पर 100 से अधिक लोगों को किया फॉलो
ये हैं बड़े नाम
अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, नीतीश कुमार, सीताराम येचुरी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, फारुक अब्दुल्ला, मनीष सिसोदिया, अभिषेक मनु सिंघवी, अजय माकन, नवीन पटनायक, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, डॉ उदित राज, सीपी जोशी, मिलिंद देवड़ा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरैमाया, शरद पवार, रणदीप सुरजेवाला, पृथ्वीराज चौहान, शांता कुमार
देश के कई राज्यों में चुनावों की घोषणा हो गयी है, ऐसे में पीएम के इस कदम को राजनैतिक कदम के रुप में भी देखा जा रहा है।
पीएम के कदम की इन्होंने की सराहना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने पीएम के इस कदम का स्वागत करते हुए उन्हें होली की बधाई भी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications