PM Modi ने शरद पवार को कुर्सी पर बैठाया, पानी पिलाया और.. साेशल मीडिया पर वायरल हुआ ये VIDEO
दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार के बीच ऐसी बॉन्डिंग नजर आई जिसकी जमकर चर्चा रही है। सोशल मीडिया पर दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय मराठी सम्मेलन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विपक्षी नेता शरद पवार के प्रति पीएम मोदी का सम्मान और प्यार भरे अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा है।
दरअसल, मंच पर जैसे ही शरद पवार ने अपना भाषण समाप्त किया और प्रधानमंत्री के बगल में बैठने के लिए आगे बढ़े, मोदी ने उन्हें उनकी सीट पर बैठने में मदद की और उन्हें पानी का एक गिलास दिया। इस भाव-भंगिमा को देखकर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाने लगे।

पीएम मोदी अपने से 10 साल बड़े 84 वर्षीय शरद पवार को ना केवल मंच पर कुर्सी पर बिठाकर, उन्हें पानी पिलाया बल्कि इस कार्यक्रम का निमंत्रण स्वीकार करने का श्रेय भी शरद पवार को दिया।
बता दें शरद पवार भले ही विपक्षी नेता हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी अलग ही केमेस्ट्री और दाेस्ती रही है। इस कार्यक्रम में भी इन दो दिग्गज नेताओं के बीच आपसी सम्मान और स्नेह से भरी उनकी बातचीत पूरे समारोह में नज़र आई। मोदी ने अपने भाषण में यह स्पष्ट किया कि सम्मेलन में वो शरद पवार के निंत्रण पर ही आए हैं। पीएम मोदी ने कहा "आज शरद पवार जी के निमंत्रण पर मुझे इस गौरवशाली परंपरा में शामिल होने का अवसर मिला है।"
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi and NCP chief Sharad Pawar at the inauguration of the 98th Akhil Bharatiya Marathi Sahitya Sammelan.
(Source: DD News) pic.twitter.com/W2TJpqyeqv
— ANI (@ANI) February 21, 2025












Click it and Unblock the Notifications