PM Modi: स्वनिधि योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के लाभार्थियों से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कस ली है। इस वजह से वो दो दिनों में चार राज्यों का दौरा करेंगे, जिसमें यूपी, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान शामिल हैं। इस दौरान वे 50 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। आज के दौरे की बात करेंगे, तो पीएम ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रैली की। इसके बाद वो गोरखपुर पहुंचे। इस कार्यक्रम के बाद पीएम वाराणसी जाएंगे। पढ़ें इस दौरे से जुड़ा हर अपडेट लाइव-

LIVE Feed
4 सालों में 25 रूट पर चलनी शुरू हुई वंदे भारत: पीएम
50 साल पहले राजधानी एक्सप्रेस की शुरुआत हुई थी लेकिन इतने सालों में यह राजधानी एक्सप्रेस सिर्फ 16 रूट पर चल पाई है। इसी तरह 30-35 साल पहले शताब्दी एक्सप्रेस इतने सालों बाद भी 19 रूटों पर सेवा दे रही है। इन ट्रेन से अलग वंदे भारत 4 सालों में 25 रूट पर चलनी शुरू हो गई है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पहले लोकतंत्र के बहाने साधे जाते थे स्वार्थ: पीएम
अब तक जिन्होंने भ्रष्ट और नाकाम सरकारें चलाई, वे लाभार्थियों का नाम सुनकर तिलमिला जाते हैं। आजादी के इतने साल बाद लोकतंत्र का सही लाभ, सही मायनों में, सही लोगों तक पहुंच रहा है। पहले लोकतंत्र के बहाने गिने चुने लोगों के हित साधे जाते थे। भजापा सरकार में लाभार्थी वर्ग आज सच्चे सामाजिक न्याय और सच्चे सेक्युलरिज्म का उदाहरण बन गया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
DBT से लाभार्थियों को सीधा लाभ और फीडबैक का फायदा: पीएम
पहले की सरकारों से लोगों की शिकायत थी कि वे योजनाएं AC कमरों में बैठकर बनाती थी। जमीन पर उन योजनाओं का क्या असर हो रहा है तब की सरकारों को पता नहीं चलता था। लेकिन भाजपा ने लाभार्थियों से संवाद किया और एक नई परंपरा शुरू की। इसका मतलब बेनिफिट भी डायरेक्ट और फीडबैक भी डायरेक्ट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
वाराणसी में पीएम ने किया मॉडल घाट का अवलोकन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में मणिकर्णिका घाट और अन्य घाट के मॉडल का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
वंदे भारत ने मध्यम वर्ग को दी उड़ान: पीएम मोदी
वंदे भारत ट्रेन ने देश के मध्यम वर्ग को सुख-सुविधाओं के साथ एक नई उड़ान दी है। आज देश के कोने-कोने से नेता मुझे पत्र लिख रहे हैं कि वंदे भारत को हमारे क्षेत्र यहां से चलाया जाए: पीएम नरेंद्र मोदी
https://hindi.oneindia.com/news/india/pm-modi-live-news-update-in-hindi-raipur-gorakhpur-varanasi-visit-787727.html
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने हमारे पुस्तकालय को जलाया था। अंग्रेजों के समय में गुरुकुल और गुरु परंपरा को नष्ट कर दिया गया था... हमारे पूज्य ग्रंथ गायब होने लगे थे और जो प्रिंटिंग प्रेस भारत में थे वह महंगी कीमतों के कारण सामान्य लोगों की पहुंच के बाहर थे... जब मूल्यों और आदर्शों के स्रोत ही सूखने लगे, तो समाज का प्रवाह अपने आप ही थमने लगता है।
'गीता प्रेस से गांधी जी का था जुड़ाव'
हमारी सरकार ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरुस्कार भी दिया है। गांधी जी का गीता प्रेस से भावनात्मक जुड़ाव था। एक समय में गांधी जी कल्याण पत्रिका के माध्यम से गीता प्रेस के लिए लिखा करते थे। मुझे बताया गया कि गांधी जी ने ही सुझाव दिया था कि कल्याण पत्रिका में विज्ञापन न छापे जाएं। कल्याण पत्रिका आज भी गांधी जी के सुझाव का शत प्रतिशत अनुसरण कर रही है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
गीता प्रेस की तारीफ
पीएम मोदी ने कहा कि गीता प्रेस विश्व का ऐसा इकलौता प्रिंटिंग प्रेस है जो सिर्फ संस्था नहीं बल्कि जीवंत आस्था है। गीता प्रेस का कार्यलाय करोड़ों-करोड़ लोगों के लिए किसी मंदिर से कम नहीं है। इसके नाम और काम में भी गीता है। जहां गीता है वहां साक्षात् कृष्ण भी है।
'छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए एटीएम'
कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। यहां पर कोयला माफिया, रेत माफिया, भूमि माफिया... न जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं। यहां सूबे के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों तक पर घोटाले के गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन का मॉडल बन चुकी है इसलिए आज एक ही आवाज सुनाई दे रही है कि इस बार कांग्रेस की सरकार बदली जाएगी: पीएम मोदी
कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं कहता हूं कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की कमीशनखोरी की गारंटी है तो कुछ लोग नाराज हो जाते हैं और वे मोदी को भला बुरा कहने लगते हैं इनकी नाराजगी ही प्रमाण है कि हमारी सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है इसलिए जिनके दामन पर दागदार है वो आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। उनको लगता है कि ऐसा करना से वे मोदी को डरा लेंगे।
'बीजेपी की विकास में भूमिका'
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ वो राज्य है जिसके निर्माण में बीजेपी की प्रमुख भूमिका रही है। बीजेपी ही छत्तीसगढ़ की जरूरतों को जानती है इसलिए दिल्ली से बीजेपी सरकार छत्तीसगढ़ के तेज विकास के लिए पूरी ताकत लगा रही है। आज भी यहां के विकास के लिए 7000 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।
हादसे पर जताया दुख
वहीं शु्क्रवार सुबह हुए हादसे पर पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पता चला कि आज सुबह यहां रैली में आ रहे छत्तीसगढ़ के तीन लोगों की एक बस दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। जिन लोगों का निधन हुआ है मैं उनको श्रद्धांजलि देता हूं और जो घायल हुए हैं उनके इलाज के लिए हर संभव मदद की जा रही है। जो लोग अस्पताल में हैं मैं उनके जल्द ठीक होने की कमना करता हूं।
आदिवासी गांवों तक पुहंची सड़क
पिछले 9 वर्षों में छत्तीसगढ़ के हजारों आदिवासी गांवों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कें पहुंची हैं। भारत सरकार ने यहां करीब साढ़े 3 हजार किमी लंबी नेशनल हाईवे की परियोजनाएं स्वीकृत की है। इसमें सबसे लगभग 3 हजार किमी की परियोजनाएं पूरी भी हो चुकी है: प्रधानमंत्री मोदी
रोजगार के नए अवसर बनेंगे: पीएम
पीएम ने कहा कि भारत सरकार के इन प्रोजेक्ट्स से यहां रोजगार के अनेकों नए अवसर भी बनेंगे। यहां के धान किसानों, खनिज संपदा से जुड़े उद्यमियों और टूरिज्म को भी इन प्रोजेक्ट्स से बहुत लाभ मिलेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इनसे आदिवासी क्षेत्रों में सुविधा और विकास की नई यात्रा शुरू होगी।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications