BJP का सदस्यता अभियान शुरू, पढ़िए मोदी समेत बाकी दिग्गज नेताओं ने क्या कहा
BJP Membership: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करके भाजपा के 2024 सदस्यता अभियान की शुरुआत की। सोमवार को हुए इस कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी नवीनीकृत सदस्यता के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस कार्यक्रम के साथ भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे देश में शुरू हो गया है। मिस्ड कॉल अभियान के माध्यम से पार्टी का सदस्य बनाने के लिए भाजपा ने मिस्ड कॉल नंबर- 8800002024 भी जारी किया है। लोग नमो ऐप के जरिये से भी भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।
पीएम मोदी ने बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करके पहले सदस्यता ग्रहण की है। इस कार्यक्रम को 'संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024' का नाम दिया गया है। बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी का प्रथम सदस्य बनाकर,अपने अभियान की शुरुआत की. पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी के टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल के जरिए फिर से भाजपा की सदस्यता ली।

'संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024' के शुभारंभ के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ने कहा, "भाजपा न केवल दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि सबसे लोकतांत्रिक पार्टी भी है। कोई भी अन्य पार्टी अपने सदस्यता अभियान को भाजपा जितनी पारदर्शिता और ईमानदारी से नहीं चलाती है।"
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कर कमलों द्वारा ‘भाजपा सदस्यता अभियान 2024’ का शुभारंभ।#BJPSadasyata2024 https://t.co/5Oclu4S7zY
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) September 2, 2024
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा की विश्वसनीयता पर जोर देते हुए कहा कि इसका श्रेय यथार्थवादी वादों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को जाता है। उन्होंने कहा, "मोदीजी ने यह सुनिश्चित किया है कि भले ही हम बड़े सपने देखें, लेकिन लोगों से किए गए हमारे वादे हमेशा इस बात के अनुरूप होने चाहिए कि हम क्या करने में सक्षम हैं। हमें अपने वादों को कार्यों में बदलने में सक्षम होना चाहिए।
यही कारण है कि भाजपा दुनिया की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक पार्टी के रूप में उभर कर सामने आती है। हम सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते, बल्कि सशक्त समाज बनाने के लिए करते हैं।"भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रधान सेवक होने के नाते प्रशासन की बारीकियों में व्यस्त रहते हैं। इसके बावजूद उन्होंने हमेशा इस बात को जीया है कि संगठन सबसे पहले है। इसलिए जब भी संगठन को जरूरत पड़ी है उन्होंने व्यस्त समय में भी संगठन को प्राथमिकता देने के लिए वह पार्टी को आगे बढ़ाने की चिंता करते हैं। मैं मोदी जी का अभिनंदन करता हूं।
यह भी पढ़ें Kerala: करीबियों पर लगे गंभीर आरोप, सीएम विजयन ने कहा, किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा












Click it and Unblock the Notifications