प्रधानमंत्री मोदी ने लांच की जन-धन योजना, बोले-गरीबी मिटाने के लिए है यह अभियान

नई दिल्ली। हर-हर धन, घर-घर धन। शायद पीएम की जनधन योजना के लिए आज मीडिया इसी तरह के मुहावरे रच रहा है। आज पीएम मोदी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री जन धन योजना का शुभारंभ कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना का काफी व्यापक लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि आज देश में कई रिकार्ड बने हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन में 1.5 करोड़ लोगों का बीमा होना और खाते खुलना अपने आप में रिकार्ड है। उन्होंने कहा कि इस रिकार्ड्स से शासन में बैठे लोगों का विश्वास बढ़ेगा।

pm jandhan yojna

इस मौके को देखते हुए सार्वजनिक बैंकों की विभिन्न शाखाएं देश भर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 60 हजार से भी ज्यादा शिविरों का आयोजन करेंगी। यहां लाभेच्छुक परिवारों का बैंक खाता खोला जाएगा।

योजना के शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों और राज्य के मुख्यमंत्रियों को भी जायजा लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि आज लगभग एक करोड़ बैंक खाते खुलने की संभावना है।

पहले चरण के तहत हर खाताधारक को एक रुपये डेबिट कार्ड और एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर दिया जाएगा। उन्हें बीमा और पेंशन उत्पादों के दायरे में लाया जाएगा व उनकी आर्थ‍िक स्थ‍ित‍ि को मजबूती दी जाएगी।

सभी बैंक अधिकारियों को तकरीबन 7.25 लाख ई-मेल भेजे थे। इसका राष्ट्रीय उद्देश्य देश में सभी परिवारों को बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराना और हर परिवार का एक बैंक खाता खोलना है। योजना में कम-से-कम 7.5 करोड़ परिवारों को कवर किए जाने का अनुमान है।

पढ़ें- जनधान योजना- एक नज़र में

योजना को मूर्त रूप दो चरणों में लागू होगा। पहला चरण 15 अगस्त 2014 से 14 अगस्त 2015 तक होगा और दूसरा चरण 15 अगस्त 2015 से 14 अगस्त 2018 तक।

पहले स्टेप में पूरे देश में सभी परिवारों को उचित दूरी के अंदर किसी बैंक की शाखा या निर्धारित प्वाइंट बिजनेस प्रतिन‍िध‍ि के माध्यम से बैंकिंग सुविधाओं की पंहुच उपब्ध उपलब्ध करवाई जाएगी। सभी परिवारों को एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर, डेबिट कार्ड के साथ कम से कम एक मूल बैंकिंग खाता दिया जाएगा।

सम्बंध‍ित खाते के छह महीने तक संतोषजनक सिद्ध होने के बाद आधार से जुड़े खातों पर पांच हजार रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा की अनुमति भी दी जायेगी। इस तरह प्रधानमंत्री की उस योजना को ज़मीनी तौर पर लागू किया जाएगा जिसकी योजना उन्होंने इस स्वतंत्रता दिवस पर की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+