PM ने देश के पहले 12000 हॉर्सपावर के रेल इंजन को दिखाई हरी झंडी, जानिए खास बातें
पटना। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार में 12000 हॉर्सपावर (एचपी) के बिजली के रेल इंजन को हरी झंडी दिखाई। इतनी ताकत वाला यह देश का पहला रेल इंजन है। भारत अब चीन, जर्मनी और स्वीडन समेत उन देशों की फेहरिस्त में शामिल हो गया है, जिनके पास 12,000 एचपी या इससे ज्यादा की क्षमता वाले रेल इंजन हैं।

6,000 एचपी का रेल इंजन
फिलहाल, भारतीय रेल के पास अब तक सबसे ज्यादा क्षमता वाला 6,000 एचपी का रेल इंजन था लेकिन अब 1200 हॉर्सपावर के रेल इंजन होगा। पीएम ने इनके अलावा कटिहार-दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। मुजफ्फरपुर-सुगौली-वाल्मीकिनगर रेलखंड का शिलान्यास किया।

12 हजार हॉर्स पावर का इंजन देश का सबसे शक्तिशाली इंजन
- 12 हजार हॉर्स पावर का इंजन देश का सबसे शक्तिशाली इंजन है
- ये मालगाड़ी की रफ्तार को भी डबल कर देगा।
- यह इंजन नौ हजार टन तक माल खींच पाएगा।
- ये 20 हजार करोड़ की लागत से बनेगा।
- फ्रांस की एल्सटॉम कंपनी के साथ भारतीय रेल ने समझौता किया था।
- इसका यह कारखाना मधेपुरा में बनेगा।

फ्रांस की एल्सटॉम कंपनी

'सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह'
इसके अलावा पीएम मोदी मोतीहारी में चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी समापन समारोह 'सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह' में लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की, पीएम बोले कि नीतीश जी की अगुवाई में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications