VIDEO : ऐसा दिखता है Kartavya Path, पीएम मोदी कल देश को समर्पित करेंगे, नेताजी की प्रतिमा का भी उद्घाटन
राजपथ को कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा। पीएम मोदी आठ सितंबर को कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे। pm modi Kartavya Path Netaji Subhash Chandra Bose statue India Gate central vista
नई दिल्ली, 07 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को दिल्ली में इंडिया गेट पर 'कर्तव्य पथ' का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री इंडिया गेट के पास स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। बता दें कि राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक का मार्ग राजपथ के नाम से जाना जाता था, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे कर्तव्य पथ का नाम दिया है।


कर्तव्य पथ का उद्घाटन
समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि पीएम मोदी गुरुवार आठ सितंबर को कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना सेंट्रल विस्टा के तहत नए संसद भवन का निर्माण होने के साथ-साथ राजपथ (अब कर्तव्य पथ) के आसपास के इलाकों को भी रीडेवलप करा रही है।

पुलिसकर्मियों में उत्साह, खास इंतजाम हुए
दिल्ली पुलिस के जवान कर्तव्य पथ और सेंट्रल विस्टा उद्घाटन को लेकर उत्साहित हैं। ट्रैफिक डीसीपी ने बताया कि कर्तव्य पथ के उद्घाटन के साथ-साथ सेंट्रल विस्टा को लेकर भी लोगों में उत्साह दिख रहा है। उन्होंने बताया कि आम नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए पार्किंग और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) बसों की पिक एंड ड्रॉप की व्यवस्था की गई है।

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें...
गुरुवार आठ सितंबर के कार्यक्रम के कारण संभावित डायवर्जन और ट्रैफिक रूट में बदलाव के मद्देनजर डीसीपी ने परामर्श दिया है कि जो भी लोग भीड़भाड़ का सामना नहीं करना चाहते उन्हें कुछ रास्तों पर जाने से बचना चाहिए। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, भीड़भाड़ से बचने के लिए सी हेक्सागोन, तिलक मार्ग, पुराना किला रोड, शेरशाह रोड, पंडारा रोड, जाकिर हुसैन रोड, शाहजहां रोड, अकबर रोड, अशोक रोड और कॉपरनिकस मार्ग पर यात्रा करने से बचें। इससे पहले ANI ने कर्तव्य पथ की वीडियो फुटेज भी जारी की।
नीचे देखें वीडियो---
कर्तव्य पथ कैसा दिखेगा ?
कर्तव्य पथ की जो वीडियो ANI ने जारी की है, इसमें देखा जा सकता है कि राजपथ के दोनों ओर सड़क के किनारे का हिस्सा खूबसूरती से सजाया गया है। वीडियो में राजपथ कर्तव्य पथ बनने के बाद कैसा दिखेगा इसकी झलक देखी जा सकती है।

'कर्तव्य पथ' करने का प्रस्ताव पारित
बता दें कि मोदी सरकार ने गत पांच सितंबर यानी शिक्षक दिवस के दिन ऐलान किया कि राजपथ को भविष्य में कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा। बुधवार को नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने 'राजपथ' का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' करने का प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, एनडीएमसी की विशेष बैठक में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने का प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का इतिहास यह है कि इस पूरे क्षेत्र का निर्माण शाही शक्तियों द्वारा किया गया था। आजादी के बाद भी इसे राजपथ यानी राजा का रास्ता कहा जाता था। आजादी के बाद लोकतंत्र की व्यवस्था का विचार दूसरों पर शासन करना नहीं बल्कि सहभागी प्रकृति के लिए और लोगों को कर्तव्यों से बंधे रहने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है।

सेंट्रल विस्टा और कर्तव्य पथ का बैकग्राउंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम 7 बजे इंडिया गेट पर 'कर्तव्य पथ' का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, यह कदम पूर्ववर्ती राजपथ से सत्ता के प्रतीक के रूप में कर्तव्य पथ को सार्वजनिक स्वामित्व और सशक्तिकरण के उदाहरण का प्रतीक है। बयान में कहा गया, प्रधानमंत्री इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। ये कदम अमृत काल में नए भारत के लिए प्रधानमंत्री के दूसरे पंच प्राण के अनुरूप हैं। इसके तहत औपनिवेशिक मानसिकता के किसी भी निशान को हटाना है।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications